फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Drain construction work stopped at Malgodam

Aligarh News: मालगोदाम पर नाला निर्माण का कार्य रुका, स्टेशन जाने वाले यात्री हो रहे परेशान

Tue, 06 Jun 2023 05:51 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 06 Jun 2023 05:51 AM IST
सार

नगर निगम रसलगंज स्थित कठपुला से लेकर रेलवे मालगोदाम तक पुराना नाला तोड़कर नए सिरे से नाले का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण की गति बेहद धीमी चल रही है। नाले की रेलवे स्टेशन के पास खुदाई  होने से आने-जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

विज्ञापन
Drain construction work stopped at Malgodam
मालगोदाम पर नाला निर्माण रूका हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा जल निकासी के लिए रसलगंज से मालगोदाम तक कराए जा रहे नाले का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। पिछले दो-तीन दिन से तो काम बंद पड़ा हुआ है। रेलवे स्टेशन के सामने नाला खुदा होने से स्टेशन आने एवं यहां से जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर यात्रियों में काफी नाराजगी है। उन्होंने संबंधित अफसरों से नाले का निर्माण जल्द कराने अथवा नाला पार करने को आवागमन के लिए अलग से व्यवस्था कराने की मांग की है। 

विज्ञापन


नगर निगम रसलगंज स्थित कठपुला से लेकर रेलवे मालगोदाम तक पुराना नाला तोड़कर नए सिरे से नाले का निर्माण कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण की गति बेहद धीमी चल रही है। नाले की रेलवे स्टेशन के पास खुदाई  होने से आने-जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है। पिछले कई दिन से काम भी बंद पड़ा हुआ है। इससे स्टेशन जाने एवं स्टेशन से शहर की ओर जाने वाले मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


कई यात्री तो जल्दबाजी के चक्कर में इस नाले में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। खासकर महिला यात्री एवं बच्चों को इस नाले को पार करना बेहद मुश्किल हो रहा है। ऐसे में उन्हें काफी लंबा रास्ता तय कर आना-जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी हो रही है। रही-सही कसर यहां खड़े रहने वाले ठेल, ढकेल, ई-रिक्शा चालक यात्रियों के आवागमन में बाधक बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बारिश में शहर में जलभराव न हो इसके लिए इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है। कोशिश है कि बारिश से पहले ही नाला निर्माण करा दिया जाए। नाले का निर्माण क्यों बंद है, इसकी जानकारी कर निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाएगा। रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - एहसान रब, मीडिया प्रभारी नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed