{"_id":"60e56d2480a4081d7b275c69","slug":"draft-ready-to-shift-sarsaul-fruit-vegetable-market-auction-of-shops-will-start-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सारसौल फल सब्जी मंडी को शिफ्ट करने का मसौदा तैयार, जल्द शुरू होगी दुकानों की नीलामी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सारसौल फल सब्जी मंडी को शिफ्ट करने का मसौदा तैयार, जल्द शुरू होगी दुकानों की नीलामी
Wed, 07 Jul 2021 02:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Wed, 07 Jul 2021 02:30 PM IST
सार
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि धनीपुर नवीन फल मंडी में 35 दुकानों की नीलामी होगी। सात पुरानी दुकान और 28 नई दुकानों को इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के सारसौल फल सब्जी मंडी को प्रशासन ने शिफ्ट करने का मसौदा तैयार कर लिया है। यह मंडी धनीपुर नवीन फल सब्जी मंडी में बसाई जाएगी। प्रशासन ने वहां नई दुकानें बनाकर तैयार कर ली हैं। इन दुकानों की नीलामी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह ने बताया कि धनीपुर नवीन फल मंडी में 35 दुकानों की नीलामी होगी। सात पुरानी दुकान और 28 नई दुकानों को इसमें शामिल किया गया है। एससी-एसटी, ओबीसी, सामान्य वर्ग के लिए अलग-अलग दर रहेंगी। दुकानों का कोटा भी निर्धारित होगा।
विज्ञापन
नगर निगम और प्राधिकरण सीमा के अंदर कोई भी थौक फल कारोबार मंडी के बाहर नहीं होगा। सारसौल फल मंडी वहां के कारोबारियों ने निजी तौर पर बसा रखी है। उसका मंडी समिति से कोई लेना देना नहीं है। अगर, वहां के कारोबारी धनीपुर नवीन फल मंडी के अंदर नहीं आते हैं तो वह नगर निगम और अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के बाहर जाना होगा।
विज्ञापन