फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr. Yashveer reached to stop the squabble in RLD

अलीगढ़ः रालोद में मची अंतर्कलह थामने पहुंचे डॉ. यशवीर

Wed, 19 Jan 2022 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dr. Yashveer reached to stop the squabble in RLD
इगलास विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी को लेकर मची अंतर्कलह दूर करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव डॉ. यशवीर सिंह मंगलवार को अलीगढ़ दौरे पर आए। उन्होंने इगलास, खैर, चंडौस, गभाना, बरौली एवं महानगर के जमालपुर, बरौला बाईपास, नगला किला, पटवरी नगला आदि क्षेत्रों का दौरा कर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से बातचीत की और विधानसभा चुनाव अभियान को आपसी समन्वय से जीतने पर जोर दिया। इस दौरान इगलास प्रत्याशी का विरोध कर रहे पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर समेत अन्य के तेवर तल्ख ही रहे। वे सचिव से मिलने तक नहीं पहुंचे। बाद में राष्ट्रीय सचिव ने फोन से बातचीत कर उनकी नाराजगी दूर करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

रालोद में इगलास विधानसभा क्षेत्र की सीट को लेकर अंतर्कलह मची हुई है। पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन दिवाकर समेत कई अन्य कद्दावर नेता पार्टी द्वारा तय प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर के विरोध में उठ खड़े हुए हैं। इनकी नाराजगी दूर करने के लिए रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा.यशवीर सिंह मंगलवार को अलीगढ़ आए। सुबह साढ़े दस बजे अलीगढ़ पहुंचे डा. यशवीर ने खैर विधानसभा क्षेत्र का रुख किया। यहां पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से लंबी बातचीत कर चुनाव अभियान से लेकर अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसके बाद वह गोंडा पहुंचेेे। इसके बाद इगलास में पार्टी कार्यालय पर बैठकर समूचे अभियान की समीक्षा की। इस दौरान पूर्व विधायक समेत अन्य नेता ने उनसे मिलने तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

काफी देर इंतजार के बाद राष्ट्रीय सचिव ने पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुमन दिवाकर समेत अन्य से फोन पर बातचीत की। जिलाध्यक्ष कालीचरण सिंह ने बताया कि बातचीत के बाद पूर्व विधायक समेत अन्य की नाराजगी दूर हो गई है और वे पार्टी के साथ रहकर चुनाव अभियान को गति प्रदान करने पर सहमत हो गए हैं। सायं छह बजे वह दिल्ली रवाना हो गए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह, डा.इरफान, दुर्गेश बघेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed