फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr. Rahi Masoom denied to write dialogues of Mahabharata

महाभारत के संवाद लिखने से मना कर दिया था डॉ. राही मासूम ने

Mon, 15 Mar 2021 02:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Dr. Rahi Masoom denied to write dialogues of Mahabharata
डॉ. राही मासूम रजा - फोटो : CITY OFFICE
लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत के संवाद लिखने वाले अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र और शिक्षक रहे प्रसिद्ध साहित्यकार व लेखक डॉ. राही मासूम रजा ने पहली बार ऑफर ठुकरा दिया था। बाद में डॉ. राही मासूम रजा ने स्वयं ही महाभारत के संवाद लिखने की पहल की। 15 मार्च को उनकी पुण्यतिथि पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) की उर्दू एकेडमी के पूर्व निदेशक डॉ. राहत अबरार ने उनसे जुड़े संस्मरण साझा किए।
विज्ञापन

डॉ. राहत अबरार ने बताया कि जब महाभारत धारावाहिक के निर्माता बीआर चोपड़ा ने डॉ. राही मासूम रजा से संवाद लिखवाने का फैसला किया तो यह बात अखबार की सुर्खियां बन गई। बीआर चोपड़ा के ऑफिस में कुछ चिट्ठियां पहुंचीं, जिसमें लिखा था कि क्या आपको कोई हिंदू लेखक नहीं मिला? इसके बाद बीआर चोपड़ा ने वह चिट्ठियां डॉ. राही मासूम रजा को भिजवा दीं। संवाद लेखन से पहले मना कर चुके डॉ. राही मासूम रजा पर इसका गहरा असर हुआ है। उन्होंने ने ठान लिया कि महाभारत के संवाद अब वह ही लिखेंगे, क्योंकि उनसे बेहतर भारत की संस्कृति और यहां की परंपराओं को कौन समझ सकता है।
विज्ञापन

डॉ. राहत अबरार ने बताया कि मासूम रजा उन साहित्यकारों में से हैं, जिन्होंने सिनेमा में साहित्य की खनक को बरकरार रखा। मूल रूप से गाजीपुर के रहने वाले राही मासूम रजा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए आए थे, बाद में यहां पर अध्यापन का कार्य भी किया। वह शमशाद मार्केट स्थित जिस बिल्डिंग में रहते थे, उस कमरे के आगे उनके नाम की प्लेट अभी भी लगी हुई है। डॉ. राही मासूम रजा मुंबई में रहते हुए कभी अलीगढ़ को नहीं भूल पाए। यही कारण था कि उन्हें जब भी लेखन के संबंध में अपने सृजन को नया आयाम देना होता था, तब वह अलीगढ़ की ओर रुख कर लिया करते थे। उनके अलीगढ़ प्रवास के दौरान यहां पर साहित्यकारों और लेखकों की लंबी बैठक चला करती थी। 15 मार्च 1992 को उनका निधन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed