{"_id":"5df275aa8ebc3e87d61583c0","slug":"dr-kafeel-khan-went-to-amu-in-support-student-over-cab","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता संशोधन बिल पर छात्रों को समर्थन देने एएमयू पहुंचे डॉ. कफील, बोले- मुझे आने से रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता संशोधन बिल पर छात्रों को समर्थन देने एएमयू पहुंचे डॉ. कफील, बोले- मुझे आने से रोका गया
Thu, 12 Dec 2019 10:47 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
एएमयू में डॉ. कफील
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू के छात्रों को नागरिकता संशोधन बिल पर समर्थन देने पहुंचे डॉक्टर कफील को अलीगढ़ आने से रोका गया। उन्होंने कहा कि यहां नहीं आने के लिए अलीगढ़ के पुलिस प्रशासन और एएमयू प्रशासन ने धमकी भरे अंदाज में चेतावनी दी। लेकिन उन्होंने इसे नकार दिया।
विज्ञापन
डॉ. कफील ने कहा कि जब मैं जेल में था तो यहां एएमयू में भी मेरी गिरफ्तारी का विरोध हुआ था। मुझे न्याय दिलाने के लिए यहां पर भी आंदोलन हुआ। इसके बाद मैंने इरादा कर लिया था कि मैं एएमयू जरूर जाऊंगा जरूर चाहे योगी जी कितना भी रोकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे दो महीने पहले क्लीन चिट मिल गई थी। योगी जी को लगा कि अब कैसे फंसाया जाए। अब कह रहे हैं कि मैं सरकार के खिलाफ बोलता हूं। इस जुल्म के दौर में बोलेगा कौन? मैं भी चुप रहा तो कौन बोलेगा? डॉ. कफील पर गोरखपुर के एक हास्पिटल में बच्चों की मौत के बाद आरोप लगे थे। बाद में वह निर्दोष साबित हुए। वह अभी निलंबित चल रहे हैं।
विज्ञापन