फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr. Babbu Sarang will be the new District Judge

अलीगढ़ः डॉ.बब्बू सारंग होंगे नए जिला जज

Fri, 13 Aug 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dr. Babbu Sarang will be the new District Judge
डॉ बब्बू सारंग । जिला जज - फोटो : CITY OFFICE
हाईकोर्ट स्तर से प्रदेश के कई जिलों में जिला जज के तबादले किए हैं। इसी क्रम में अलीगढ़ के जिला जज पद पर डॉ.बब्बू सारंग को तैनाती दी है। वे अब तक अंबेडकर नगर अकबरपुर में बतौर जिला जज तैनात हैं। यहां तैनात विवेक संगल को मथुरा का नया जिला जज बनाया गया है। हाईकोर्ट से जारी तबादला सूची के अनुसार नए जिला जज डॉ.बब्बू सारंग होंगे। डॉ.सारंग इससे पहले वर्ष 2008 से 2012 तक यहां अपर जिला जज के रूप में भी तैनात रह चुके हैं। इधर, यहां तैनात जिला जज विवेक संगल को अब मथुरा में इसी पद पर नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी में जमानत खारिज
एएमयू में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के आरोपी की जमानत एडीजे विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट अशोक कुमार के न्यायालय से खारिज की गई है। यह जानकारी देते हुए एडीजीसी मेपे सिंह ने बताया कि वादी जकी खान ने क्वार्सी रजा नगर के अख्तर अब्बास उर्फ बबलू के खिलाफ एएमयू में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये मांगने व 85 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपी की जमानत खारिज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed