फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr. Arvind and Prof. 12 killed, 353 infected including Maya

डॉ. अरविंद व प्रो. माया समेत 12 की मौत, 353 संक्रमित

Sun, 02 May 2021 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Dr. Arvind and Prof. 12 killed, 353 infected including Maya
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शनिवार को शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर अरविंद वार्ष्णेय और डीएस कॉलेज की प्रोफेेसर डॉ. माया वर्मा समेत 12 मरीजों की मौत हो गई, जबकि जिले में 353 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से तीन संक्रमित जिला कारागार के हैं। कुल सक्रिय केसों की संख्या 2302 हो गई है। 244 मरीज स्वस्थ होकर शनिवार को अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद वार्ष्णेय का नाम जिले के प्रतिष्ठित डॉक्टरों में शुमार है। डॉ. अरविंद वार्ष्णेय का आवास मानिक चौक पर है। शनिवार को उनकी कोरोना के कारण मौत हो गई। इनके अलावा, डीएस कॉलेज की प्रोफेसर डॉ माया वर्मा और 10 अन्य लोगों की भी कोरोना के चलते मौत हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को जिले में कुल 353 संक्रमित लोग पाए गए। जिले में कुल 2302 एक्टिव केस हैं। सरकारी आंकड़ों में अब तक 73 लोगों की मौत हुई है। जिले में अब तक कुल 15996 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 13621 पहुंच गई है। होम आइसोलेशन में शनिवार तक 1036 मरीज थे। जबकि 196 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed