{"_id":"69063c751383c39b66057ebb","slug":"dr-alvi-sued-for-putting-up-promotional-material-without-permission-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं, बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने पर डॉ. अल्वी पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं, बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने पर डॉ. अल्वी पर मुकदमा
Sat, 01 Nov 2025 10:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:29 PM IST
सार
स्वच्छता निरीक्षक डॉ. राम जी लाल ने डॉ. अल्वी का पोस्टर शहर की दीवारों और बिजली के खंभों पर जगह-जगह लगाते हुए युवक को पकड़ लिया। नगर निगम ने गांधी पार्क थाने में डॉ. अल्वी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
अवैध पोस्टर,बैनर व होर्डिंग पर कार्रवाई करती नगर निगम की टीम
- फोटो : नगर निगम
विस्तार
अलीगढ़ शहर में बिना अनुमति प्रचार सामग्री लगाने पर 1 नवंबर को स्वच्छता निरीक्षक ने डॉ. अल्वी के खिलाफ गांधी पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि शहर की सुंदरता बिगाड़ने वालों की अब खैर नहीं है।
विज्ञापन
शहर में बिना अनुमति दीवारों, खंभों और चौराहों पर पोस्टर-बैनर चस्पा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। 1 नवंबर को सूचना के आधार पर स्वच्छता निरीक्षक डॉ. राम जी लाल ने डॉ. अल्वी का पोस्टर शहर की दीवारों और बिजली के खंभों पर जगह-जगह लगाते हुए युवक को पकड़ लिया। नगर निगम ने गांधी पार्क थाने में डॉ. अल्वी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
शहर की सुंदरता और स्वच्छता को खराब करने वालों से नहीं किया जाएगा कोई भी समझौत। सख़्त से सख़्त वैधानिक कार्रवाई होगी।- प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन विज्ञापन