फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dr. Akhtar takes charge of RDA; Dr. Zargam becomes General Secretary

Aligarh News: आरडीए की कमान डॉ. अख्तर के हाथ, महासचिव बने डॉ. जरगाम

Mon, 06 Jul 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Dr. Akhtar takes charge of RDA; Dr. Zargam becomes General Secretary
आरडीए चुनाव में नवर्निवाचित पदाधिकारी। स्रोत : स्वयं
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के वर्ष 2026-27 के चुनाव में डॉ. अख्तर अली को अध्यक्ष, डॉ. तौसीफ खान को उपाध्यक्ष, डॉ. मोहम्मद जरगाम काजी को महासचिव और डॉ. आकिब खान को कोषाध्यक्ष चुना गया है। डॉ. अली पिछली कार्यकारिणी में महासचिव भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक जारी रही। इसके बाद मतगणना हुई। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अजीम फारूकी ने बताया कि कुल 684 मतदाताओं में से 539 डॉक्टरों ने मतदान किया, जो 78.80 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन



अध्यक्ष पद के त्रिकोणीय मुकाबले में डॉ. अख्तर अली ने 268 मत प्राप्त करके शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. मोहम्मद इरफान को हरा दिया, जिन्हें 164 मत मिले। डॉ. सीके प्रभाकरन को 103 मत प्राप्त हुए, जो तीसरे स्थान पर रहे। चार मत अवैध घोषित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपाध्यक्ष पद पर डॉ. तौसीफ खान ने जीत हासिल की, उन्हें 240 मत मिले। इस पद पर डॉ. फैजान खान और डॉ. लखन प्रकाश को 149-149 मत मिले, जबकि एक मत अवैध रहा। महासचिव पद पर डॉ. मोहम्मद जरगाम काजी और डॉ. शेख मोहम्मद आरिफ के बीच सीधा मुकाबला हुआ।


डॉ. काजी को 391 मत मिले, जबकि डॉ. आरिफ को 145 मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध पाए गए। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. आकिब खान ने विजय हासिल की, उन्हें 370 मत मिले, जबकि डॉ. विकास चौधरी को 166 मत मिले। तीन मत अवैध घोषित हुए। चुनाव के बाद मेडिकल कॉलेज के आरडीए कार्यालय में जश्न मनाया गया।






विजेताओं ने 200 से ज्यादा मत किए हासिल
आरडीए के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद चुनाव जीतने वाले विजेताओं ने 200 से ज्यादा मत हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed