{"_id":"62b0cb7db1f0520a8660f802","slug":"dozens-of-trains-canceled-on-the-fourth-day-of-agneepath-movement-city-office-news-ali2943400122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ आंदोलन के चौथे दिन दर्जन भर ट्रेनें निरस्त, यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ आंदोलन के चौथे दिन दर्जन भर ट्रेनें निरस्त, यात्री रहे परेशान
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन के कारण रेलवे लगातार ट्रेनों को निरस्त कर रहा है। इससे सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। सोमवार को भी रेलवे ने दिल्ली - हावड़ा रेलवे ट्रैक की ईएमयू, एचएडी पैसेंजर समेत करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया। जबकि स्टेशन पर हाईअलर्ट के चलते आरपीएफ व जीआरपी के जवान मुस्तैदी से गस्त करते हुए आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सोमवार को जोगबनी से आनंद विहार, सीमांचल एक्सप्रेस, भुवनेश्वर से आनंद विहार, अलीगढ़ -दिल्ली ईएमयू, हाथरस किला से दिल्ली (एचएडी), आनंद विहार से भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस, नई दिल्ली से दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, आनंद विहार लिच्छवी, गया से नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस. कटिहार से अमृतसर, नई दिल्ली से अलीगढ़ ईएमयू, दिल्ली से हाथरस किला निरस्त रही। आंदोलन को लेकर मंगलवार और बुधवार को भी कुछ ट्रेन निरस्त रहेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए अलीगढ़ समेत सभी प्रमुख स्टेशनों पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई है।
भट्ठा मजदूरों को हो रही परेशानी
जिले में ईंट भट्ठों पर काम करने वाले मजदूर भट्ठा बंद हो जाने के बाद से अपने घरों को जाने लगे हैं। जिसक कारण ट्रेनों मेे भीड़ बढ़ गई है। बिहार में उग्र आंदोलन को देखते हुए अधिकांश ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इससे मजदूर तबके से जुड़े लोगों को घर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन न मिलने से उन्हें प्लेटफार्म और स्टेशन के बाहर भीषण गर्मी के बीच खुले आसमान के नीचे रहकर इंतजार करना पड़ रहा है।