फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   dozen of people including women were injured in a collision between two tempos 

अलीगढ़: दो टेंपो की भिड़ंत में महिलाओं समेत एक दर्जन लोग जख्मी, मची चीख पुकार

Thu, 14 Oct 2021 10:58 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 14 Oct 2021 10:58 PM IST
सार

राहगीरों ने दौड़कर घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों वाहन चालक भाग गए हैं। 
 

विज्ञापन
dozen of people including women were injured in a collision between two tempos 
क्राइम सीन - फोटो : pixabay

विस्तार

अलीगढ़ के मडराक क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर मथुरा कट के पास गुरुवार देर शाम दो टेंपो की आमने-सामने से भिड़ंत में महिलाओं समेत एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। दोनों टेंपो में टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई और राहगीरों ने दौड़कर पुलिस को खबर दी। साथ में घायलों को जिला अस्पताल व जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

विज्ञापन


मडराक इलाके के गांव नगला चौहट्टा के निकट हाईवे पर मथुरा कट पर बुलंदशहर जा रहा एक टेंपो सामने से आ रहे दूसरे टेंपो से टकरा गया, जिससे दोनों टेंपो में बैठे महिला समेत एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। राहगीरों ने दौड़कर घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों वाहन चालक भाग गए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना में प्रदीप कुमार निवासी सखामई कोतवाली मैनपुरी, प्रवीन कुमार निवासी उसैनपुर थाना भोगांव मैनपुरी मुन्नी देवी शिव कुमार फूलन देवी निवासीगण भोगांव मैनपुरी कांति व शिवम समेत 13 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed