फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dowry stuffed in waterfalls, woman in shock

जलभराव में डूबा दहेज का सामान, सदमे में महिला

Sun, 09 Jul 2017 02:00 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Sun, 09 Jul 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Dowry stuffed in waterfalls, woman in shock
जलभराव में डूबा दहेज का सामान, सदमे में महिला - फोटो : Dig Vishal
 आठ महीने पहले हुई शादी में मिला दहेज का सामान जलभराव में डूब जाने से रावणटीला के संजय गांधी नगर में एक दुल्हन सदमे में आ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार हुआ। इस इलाके में नाला टूटने के कारण बरसात के बाद हुए जलभराव से अभी तक निजात नहीं मिल सकी है। जलभराव के कारण घरों का सामान पानी में खराब हो गया है। इलाके में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा हो गया है। 
विज्ञापन


संजय गांधी नगर के रावणटीला वार्ड संख्या 43 के रहने वाले इंजीनियर दीपक सिंह के भांजे यतेंद्र पाल सिंह की शादी आठ महीने पहले ही सुरभि से हुई थी। शादी में कीमती सामान भी मिला था। कुछ दिनों पहले आयी बारिश से गंदा नाला टूट गया, जिससे घरों में करीब पांच फीट तक पानी घुस आया। इससे शादी में मिला सामान पूरी तरह डूब गया। इसके चलते सुरभि सदमे में आ गई। हालत यह हो गई कि उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


वहां पर उपचार के बाद काउंसलिंग की गई। इसके बाद ही उसकी स्थिति सामान्य हो सकी। दूसरी ओर इलाके के वीरेश पाल सिंह, वृष देव शर्मा, डॉ. जितेंद्र पाल सिंह, पंकज कुमार, डॉ. एनके सारस्वत आदि ने बताया कि लोगों ने अपने निजी साधनों से नाले की मरम्मत की लेकिन जलभराव समाप्त नहीं हो रहा है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। कुछ परिवारों ने इलाके से पलायन कर लिया है और वह अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed