{"_id":"6a0cd2b00477ceb0270cc6ae","slug":"dont-worry-if-you-lose-your-degree-youll-get-a-second-copy-aligarh-news-c-2-gur1004-977348-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डिग्री खो गई है तो घबराएं नहीं, मिलेगी दूसरी प्रति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डिग्री खो गई है तो घबराएं नहीं, मिलेगी दूसरी प्रति
विज्ञापन
आरएमपीयू प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिग्री (उपाधि) की द्वितीय प्रति जारी करने की नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब जिन छात्र-छात्राओं की डिग्री खो गई है या किसी कारणवश उपलब्ध नहीं है, वह प्रक्रिया पूरी कर आसानी से दूसरी प्रति प्राप्त कर सकेंगे।
अगर किसी विद्यार्थी को दूसरी डिग्री प्राप्त करनी है, तो आवेदन पत्र के साथ एफआईआर की कॉपी, शपथ पत्र (एफिडेविट) और दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित सूचना की कटिंग परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करनी होगी।
परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी जरूरी दस्तावेज के साथ 300 रुपये शुल्क जमा करने के बाद ही डिग्री की दूसरी प्रति जारी की जाएगी। यह निर्णय विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की 15 मई को हुई बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
फटी या खराब ओएमआर शीट से नहीं बिगड़ेगा परिणाम : आरएमपीयू ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं में फटी या खराब ओएमआर शीट से जुड़ी समस्या को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
जिन छात्र-छात्राओं की ओएमआर शीट खराब या कटी-फटी मिली हैं, उन्हें संबंधित सेमेस्टर के अन्य विषयों में प्राप्त अंकों के आधार पर औसत अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा अगर विद्यार्थी अपने पास सुरक्षित ओएमआर शीट की प्रति या अन्य प्रमाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं, तो उसके आधार पर वास्तविक अंक देने का भी निर्णय लिया गया है।