फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Domestic strife , including two women , three commits suicide

घरेलू कलह में दो महिला समेत तीन ने की खुदकुशी

Thu, 04 Aug 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Thu, 04 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Domestic strife , including two women , three commits suicide
घरेलू कलह में दो महिला समेत तीन ने की खुदकुशी
महानगर में घरेलू कलह में तीन खुदकुशी की घटना हुई हैं। देहली गेट के नगला मसानी और सासनी गेट के मोहल्ला अनारकली में दो महिलाओं ने फंदे से झूल गईं। वहीं क्वार्सी में पत्नी से अनबन पर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। एक महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

हाथरस के मेढू की 30 वर्षीय कुमकुम शर्मा की शादी सात साल पहले देहलीगेट के नगला मसानी निवासी मेडिकल स्टोर संचालक अनिल शर्मा संग हुई थी। परिवार में बेटा भारत और बेटी खुशी है। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से कुमकुम के ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन दहेज में कार की मांग करते थे। इंकार करने पर तरह-तरह की यातनाएं देते थे। मांग पूरी न होने पर बुधवार की सुबह ससुरालियों ने कुमकुम के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शव को फंदे से लटका दिया। वारदात के बाद ससराुल वाले फरार हो गए। खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति अनिल, ससुर सीयाराम और सास विमलेश के खिलाफ  दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा प्रकरण सासनीगेट के मोहल्ला अनारकली की 35 वर्षीय गीता पत्नी छत्रपाल का बुधवार को किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो गया था। पुलिस के मुताबिक तभी दुपहर करीब दो बजे गीता कमरे में गई और गले में दुपट्टे से फंदा लगाकर झूल गई।
कुछ देर बाद कमरे में पति छत्रपाल पहुंचा तो शव लटका देख चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। खबर मिलते ही सासनीगेट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से पति छत्रपाल को हिरासत में लिया है।

इधर, क्वार्सी क्षेत्र के गांव बरहैती निवासी 25 वर्षीय मनवीर मिठाई विक्रेता था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मनवीर पत्नी को लेकर अपनी सुसराल बरौला जाफराबाद गया था। वहां किसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया। तभी देर रात मनवीर अपने घर बरहैती आ गया। तभी घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने मनवीर को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। बुधवार को मनवीर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed