{"_id":"65fb32b6a64fb8f3ed0f94a4","slug":"dola-yatra-started-amidst-the-shower-of-abir-gulal-aligarh-news-c-56-1-mrt1060-112650-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अबीर-गुलाल की बौछार के बीच निकली डोलायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अबीर-गुलाल की बौछार के बीच निकली डोलायात्रा
Thu, 21 Mar 2024 12:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
रंगभरनी एकादशी पर निकाली गई शोभायात्रा में उड़ता गुलाल। संवाद
- फोटो : Samvad
रंगभरनी एकादशी पर बुधवार को 113वां गोविंद भगवान के रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। 11 दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन सुबह भगवान सालिगराम का महाभिषेक किया गया। शाम को भगवान सालिगराम को बैंड-बाजों के साथ रथ में बिठाकर नगर में भ्रमण कराया गया। अबीर-गुलाल की बौछार के बीच निकली डोलायात्रा से पूरा माहौर रंगों में सराबोर हो गया।
घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर में शिवकुमार एवं उनकी धर्मपत्नी सर्वेश वार्ष्णेय ने परिजनों के साथ मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला मंडल ने होली के भजन गाए और मंदिर परिसर में रंग गुलाल व फूलों की होली हुई। महाअभिषेक के पश्चात शिव कुमार ने आरती की और भोग लगाया। गोविंद भगवान के जयकारों से मंदिर गूंज उठा। मेला अध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय की उपस्थित में सभी भक्तगणों का माला और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। तदुपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
शाम को सालिगराम जी भगवान को डोले में विराजमान किया गया। डोलायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि रश्मि वार्ष्णेय धर्मपत्नी योगेश कुमार मुलम्मेसाज, विशिष्ट अतिथि सरिता वार्ष्णेय धर्मपत्नी सुमित वार्ष्णेय बिल्डर, मंजू वार्ष्णेय धर्मपत्नी राजीव वार्ष्णेय ठेकेदार, आकाशदीप वार्ष्णेय एडवोकेट ने किया। सभी अतिथियों ने भगवान सालिगराम की आरती की और पुष्ववर्षा की। मेला अध्यक्ष दीप्ति वार्ष्णेय ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर, दुपट्टा ओढ़ाकर और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
शाम को आंधीवाल बगीची पहुंचा डोला
घंटाघर स्थित गोविंद भगवान मंदिर से डोला नगर के प्रमुख बाजारों से भ्रमण करते हुए आंधीवाल बगीची पहुंचा। इस बीच जगह-जगह सालिगरामजी महाराज का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में माधुरी वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, रजनी आंधीवाल, अनुपम वार्ष्णेय, अनुराधा गुप्ता, नम्रता वार्ष्णेय, साक्षी वार्ष्णेय, प्रीति वार्ष्णेय, वर्षा वार्ष्णेय, डिंपल वार्ष्णेय, पूजा वार्ष्णेय, आरती वार्ष्णेय, आदि मौजूद रहे। संचालन मदन गोपाल वार्ष्णेय और योगेश वार्ष्णेय शानू ने किया। मेला मीडिया प्रभारी रितु वार्ष्णेय रहीं।