{"_id":"65aadc7a8c51b9eede0092c8","slug":"dogs-scratching-cows-in-cow-shed-aligarh-news-c-301-1-sali1012-445-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोशाला में गायों को नोच रहे कुत्ते, वीडियो वायरल होते ही एसडीएम ने लिया एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोशाला में गायों को नोच रहे कुत्ते, वीडियो वायरल होते ही एसडीएम ने लिया एक्शन
Sat, 20 Jan 2024 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:02 AM IST
सार
मजूपुर की गोशाला में करीब 350 गायें हैं। आरोप है कि वहां पर गंदगी है। गायों को सूखा चारा दिया जा रहा है। 18 जनवरी की सुबह कुछ युवा गोशाला की ओर दौड़ लगाने गए, तो उन्होंने गायों को नोच रहे कुत्तों को देखा। इस पर किसी युवा ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
गांव मजूपुर स्थित गोशाला
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
अलीगढ़ में गोंडा के गांव मजूपुर स्थित गोशाला में गायों को कुत्ते नोच रहे हैं। इसका वीडियो 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसका संज्ञान लेते हुए एसडीएम इगलास महिमा राजपूत ने गोशाला पहुंचकर जानकारी ली। दो दिन में गोशाला के चारों ओर तारकसी करवाने और कुत्तों के गोशाला मेें घुसने पर हर हाल में रोक लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मजूपुर की गोशाला में करीब 350 गायें हैं। आरोप है कि वहां पर गंदगी है। गायों को सूखा चारा दिया जा रहा है। 18 जनवरी की सुबह कुछ युवा गोशाला की ओर दौड़ लगाने गए, तो उन्होंने गायों को नोच रहे कुत्तों को देखा। इस पर किसी युवा ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
मामला प्रशासन तक पहुंचा तो 19 जनवरी की दोपहर उपजिलाधिकारी इगलास महिमा राजपूत गोशाला में पहुंच गईं। गोशाला में अव्यवस्था पर संचालक से कहा कि कुत्ते किसी हालत में अंदर न घुसने पाएं। बीमार गायों का इलाज करवाने का निर्देश दिया। साथ ही संचालक से गायों के रख-रखाव का रजिस्टर भी मांगा।
विज्ञापन