{"_id":"698b11729b9a6b2bf40621d6","slug":"dogs-ate-newborn-baby-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: युवती बनी कुंवारी मां, कूड़े के ढेर में फेंका नवजात, नोचकर खा गए कुत्ते, ग्रामीणों ने दफनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: युवती बनी कुंवारी मां, कूड़े के ढेर में फेंका नवजात, नोचकर खा गए कुत्ते, ग्रामीणों ने दफनाया
Tue, 10 Feb 2026 04:37 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 10 Feb 2026 04:37 PM IST
सार
ग्रामीणों का कहना है कि कोई कुंवारी युवती मां बन गई और बदनामी के डर से उसने या उसके परिजनों ने बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। कुत्ते नवजात को नोच कर खा गए।
विज्ञापन
इसी जगह फेंका गया नवजात
- फोटो : ग्रामीण
विस्तार
गंगीरी कस्बे के पास स्थित पोखर के पास कूडे़ के ढेर में 9 फरवरी को किसी ने नवजात बच्चे को फेंक दिया। कुत्ते उसे नोचकर खा गए। उसके बचे अवशेषों को खींचकर एक मकान के पास ले गए। इसके बाद लोगों को जानकारी हुई और उन्होंने कुत्तों को भगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने अवशेषों को दफना दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार नवजात के सिर और पैरों को कुत्ते खा गए थे। 9 फरवरी शाम तक धड़ और हाथ बचे हुए थे, जिसे कुत्ते नोच रहे थे और उसे खींचकर एक मकान में ले गए। लोगों ने कुत्तों को धड़ नोचते और खींचते हुए देखा तो उन्हें भगाया। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि कोई कुंवारी युवती मां बन गई और बदनामी के डर से उसने या उसके परिजनों ने बच्चे को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। ग्रामीणों ने शव के अवशेषों को दफना दिया। इंसपेक्टर रणजीतसिंह ने बताया कि यह प्रकरण उनकी जानकारी में नहीं है। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर कुशलपाल सिंह ने जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन