{"_id":"656cbb341d4d9306850fa6e2","slug":"dog-spine-broken-in-road-accident-animal-feeders-saved-its-life-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क दुर्घटना में श्वान की टूटी रीढ़ की हड्डी, एनिमल फीडर्स ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क दुर्घटना में श्वान की टूटी रीढ़ की हड्डी, एनिमल फीडर्स ने बचाई जान
Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
सार
दो दिन पहले बाइक की टक्कर से एक श्वान की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी थी। एनिमल फीडर्स संस्था के सदस्यों ने उसे देहलीगेट स्थित पशु अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां से बिना इलाज ही उन्हें टरका दिया। इसके बाद श्वान को आगरा के पीएफए शेल्टर होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सड़क पर ही श्वान का शुरू किया प्राथमिक उपचार
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जानवरों के लिए काम करने वाली संस्था एनिमल फीडर्स ने सड़क दुर्घटना में घायल हुए श्वान के जीवन को बचाने में संकट मोचन का किया। श्वान के रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। उसका उपचार कराकर जान बचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनिमल फीडर्स संस्था के संस्थापक अध्यक्ष यशमणि जैन ने बताया कि दो दिन पहले बाइक की टक्कर से एक श्वान गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी टूट चुकी थी। एनिमल फीडर्स संस्था के सदस्यों ने उसे देहलीगेट स्थित पशु अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां से बिना इलाज ही उन्हें टरका दिया। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने आपस में धन जुटाया और श्वान को बेहतर इलाज के लिए आगरा के पीएफए शेल्टर होम में भर्ती कराया । जहां स्वान की हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एनिमल फीडर्स की टीम निरीह जीवों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चला रही है। संस्था के संरक्षक पंकज धीरज ने कहा है कि शहर के सरकारी पशु चिकित्सालय में ही एक शेल्टर होम की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि बेजुबान निरीह जीवों की मदद की जा सके ।