{"_id":"69c796483058035cc70358fb","slug":"dodpur-poor-quality-cc-road-demolished-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दोदपुर में बनी घटिया सीसी रोड तीन जगह से तोड़ी, जल्द ही दोबारा शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दोदपुर में बनी घटिया सीसी रोड तीन जगह से तोड़ी, जल्द ही दोबारा शुरू होगा निर्माण
Sat, 28 Mar 2026 02:21 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:21 PM IST
सार
एक किमी लंबी सड़क को 15 दिन के अंदर उखाड़ कर दोबारा से बनाने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद इस सड़क को उखाड़ दिया गया है। अब इसको दोबारा से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
दोदपुर रोड जाकिर हुसैन स्कूल के सामने खोदी गई सड़क
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्यदायी संस्था द्वारा बेहद घटिया निर्माण करने पर अलीगढ़ नगर निगम ने दोदपुर में हाल ही बनी सीसी रोड को तीन जगह से तोड़ दिया है। ख्वाजा गार्डन के पास जाकिर हुसैन स्कूल के पास, अमीर निशा बाजार कट के निकट और केला नगर चौराहे से पहले एक स्थान पर इस सड़क को जेसीबी से खोदा गया है। अब यहां पर दोबारा से निर्माण होगा।
विज्ञापन
गौर हो कि घटिया निर्माण के कारण कार्यदायी संस्था को एक किमी लंबी सड़क को 15 दिन के अंदर उखाड़ कर दोबारा से बनाने का निर्देश दिया गया है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश के बाद इस सड़क को उखाड़ दिया गया है। अब इसको दोबारा से बनाया जाएगा।
विज्ञापन
1.8 किमी सड़क के एक किमी हिस्से में घटिया निर्माण की बात सामने आने के बाद नगर आयुक्त ने इसका निर्देश दिया था। नगर निगम के एक्सईएन ने बताया कि जल्द ही नगर आयुक्त के निर्देश पर इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन