{"_id":"6772cb1714c43b19b90d488b","slug":"doctor-scooter-caught-fire-while-moving-on-the-road-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क पर चलते हुए डॉक्टर की स्कूटी में लगी आग, जलकर राख हुई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क पर चलते हुए डॉक्टर की स्कूटी में लगी आग, जलकर राख हुई गाड़ी
Mon, 30 Dec 2024 10:02 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:02 PM IST
सार
डॉक्टर गोंडा सीएचसी जा रहे थे। गोंडा मार्ग पर गांव डिगसी के पास पहुंचे तभी अचानक स्कूटी से धुआं उठने लगा। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही स्कूटी आग की लपटों से घिर गई। इस पर वह स्कूटी छोड़कर दूर हट गए।
विज्ञापन
जलकर राख हुई स्कूटी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सुबह करीब दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंडा में ड्यूटी पर जा रहे डॉ. गंधर्व चौधरी की स्कूटी पर अचानक आग लग गई। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही आग की लपटों से स्कूटी घिर गई और देखते ही देखते पूरी स्कूटी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
पिसावा क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी डॉ. गंर्धव चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंडा में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 30 दिसंबर को गोंडा सीएचसी जा रहे थे। गोंडा मार्ग पर गांव डिगसी के पास पहुंचे तभी अचानक स्कूटी से धुआं उठने लगा। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही स्कूटी आग की लपटों से घिर गई।
विज्ञापन
इस पर वह स्कूटी छोड़कर दूर हट गए। शोर मचाने और आग देखकर ग्रामीण भागकर उनके पास पहुंचे। सूचना पर थाने से पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट होने अथवा पेट्रोल का रिसाव होने से स्कूटी में आग लगी है।
विज्ञापन