फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctor's strike in jn medical college

कोई नहीं सुन रहा मरीजों की कराह

Thu, 25 Jul 2019 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Doctor's strike in jn medical college
मुँह से खून आने पर बदांयु से उपचार के लिए आए रामनिवास वापस लैटे। - फोटो : CITY OFFICE
जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से गंभीर मरीज लौट कर कहां जाएं? यह सवाल यहां से लौटाए जा रहे मरीजों के तीमारदारों को अंदर तक हिलाकर रख देता है। इमरजेंसी के गेट पर मुस्तैद गार्ड पर मरीज की कराह एवं तीमारदारों की गुहार का कोई असर नहीं है। जमीन का भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर भी मौन हैं।
विज्ञापन

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के करीब 450 जूनियर डॉक्टर सातवें वेतनमान को लेकर तीन दिन से हड़ताल पर हैं। दूसरी तरफ 350 से अधिक कंसलटेंट, 80 सीनियर रेजीडेंट, 150 इंटर्न एवं करीब 850 पैरा मेडिकल स्टॉफ होने के बावजूद दूरदराज से आए गंभीर मरीजों को बेदर्दी से लौटाया जा रहा है। रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) के अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्लाह आजमी स्वयं सवाल उठा रहे हैं कि कंसलटेंट, एसआर एवं इंटर्न की भारी-भरकम फौज इमरजेंसी नहीं चला सकते? अगर मरीज मरता है तो कौन दोषी होगा। एएमयू प्रशासन को यह सब दिखाई नहीं दे रहा है। जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में एएमयू कर्मी को छोड़कर किसी दूसरे मरीज को भर्ती नहीं किया जा रहा है। गम, गुस्सा, आंसू एवं भय लेकर मरीज एवं तीमारदार इमरजेंसी से वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन्हें नहीं मिला उपचार
- करंट लगने से बरौली के आसिफ (28 वर्ष) बुरी तरह घायल हुए थे। छटपटाते आसिफ को लेकर परिजन आए थे। लेकिन बिना उपचार दिए लौटा दिया गया।
- बदायूं के राम निवास खून की उल्टी कर रहे थे। उनके परिजन निजी गाड़ी पर लेकर इमरजेंसी पहुंचे। कोई सुनने वाला नहीं था। मरीज को लेकर वापस चले गए।
जिला अस्पताल वाले भी कम नहीं
जिला मलखान सिंह अस्पताल के डॉक्टर भी कम नहीं हैं। वह जानते हैं कि जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में हड़ताल के कारण मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है। बावजूद इसके वहां से मरीजों को जेएनएमसी रेफर किया जा रहा है। इसकी वजह से पहले से ही परेशान गरीब गंभीर मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है। मलखान सिंह से जेएनएमसी आते हैं। वहां से फिर कहीं और जाने को मजबूर होते हैं। बुधवार को कुछ ऐसा ही वाक्या चंडौस के 50 वर्षीय अब्दुल सलाम के साथ हुआ। मलखान सिंह से रेफर होकर आए अब्दुल सलाम की पत्नी नसरीन घंटो गेट पर इलाज कराने के लिए गुहार लगाती रही। कोई सुनने वाला नहीं था। मीडिया कर्मियों के आग्रह पर चिकित्सकों ने इमरजेंसी में ले जाकर मरीज को उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू के अधिकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क में हैं। सातवें वेतनमान से संबंधित लेटर बृहस्पतिवार को यूजीसी में जाने की उम्मीद है। इसलिए हमलोग उम्मीद कर रहे हैं कि कल हड़ताल खत्म हो जाएगी। ओपीडी में हड़ताल का असर नहीं है। इमरजेंसी एवं ऑपरेशन आदि प्रभावित हुए हैं। हमलोग भविष्य में कोशिश करेंगे कि हड़ताल की वजह से इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं हो।

- प्रो. एससी शर्मा, प्रिंसिपल एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जेएनएमसी

 जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण परिजन मरीज के वापस ले जाते।

जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल के कारण परिजन मरीज के वापस ले जाते।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed