फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Doctor assaulted in district hospital

अलीगढ़ः जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर के साथ हाथापाई

Tue, 10 Aug 2021 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Doctor assaulted in district hospital
मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ कुछ लोगों द्वारा गाली-गलौज और हाथापाई किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन पुलिस से पहले ही आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन

रविवार की रात 10 बजे 5-6 लोग एक युवक को शराब से हालत बिगड़ने पर इमरजेंसी पर लेकर आए। उन्होंने डॉक्टर से इलाज करने के लिए कहा। डॉक्टर ने उसके लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा। इसी बात पर युवक के साथ आए लोग भड़क गए और डॉक्टर से अभद्रता करने लगे। आरोप है कि युवकों ने डॉक्टर के साथ हाथापाई भी की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही आरोपी भाग गए। घटना के संबंध में डॉक्टर ने लिखित में पुलिस को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed