{"_id":"62b2214ccc322f751c0afc64","slug":"doctor-absent-patient-lying-on-the-floor-city-office-news-ali294412582","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर नदारद, थक कर फर्श पर लेट गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर नदारद, थक कर फर्श पर लेट गए मरीज
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी के बाहर जमीन पर लेटे मरीज।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। मंगलवार को दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय की ओपीडी से चिकित्सक नदारद दिखे। मरीज चिकित्सक की आस में बाहर खड़े रहे। जब वह इंतजार करते करते थक गए तो बाहर ही फर्श पर आराम करने लगे।
भीषण गर्मी के चलते लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसके चलते जिला मलखान सिंह अस्पताल तथा डीडी संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दीनदयाल अस्पताल में रोजाना ढ़ाई हजार मरीज आ रहे हैं। इसके बावजूद चिकित्सक नियमित रूप से ओपीडी में अपने कक्षों में नहीं बैठ रहे हैं। ताजा मामला मंगलवार का है। मंगलवार को मरीज डॉक्टरों के कमरे के बाहर खड़े रहे। लेकिन डॉक्टर अपने कमरो से नदारद दिखे। उनके इंतजार में मरीज फर्श पर ही आराम करते करते सो गए। समय खत्म होने के बाद निराश होकर अपने घर चले गए। उपचार के लिए मरीज व तीमारदार भटकते रहे। कुछ मरीजों को इलाज के अभाव में मायूस होकर लौटना पड़ा। मरीज कक्ष में घुसने को झुंड लगाए खड़े थे। मरीजों को आपस में लड़ता देख चिकित्सक ने स्वास्थ्य कर्मियों को फोन कर मरीजों की लाइन लगवाई।
सुबह से आठ से दोपहर दो बजे तक चलती है ओपीडी
अलीगढ़। नियमानुसार, सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी चलती है, जिसमें एक से डेढ़ घंटा डॉक्टर वार्ड में भर्ती मरीजों को देखते हैं। उनकी बीमारी के अनुसार परामर्श देते हैं। नियम के बावजूद डॉक्टर ओपीडी में साढ़े दस से पहले नहीं आते। हालांकि कुछ डॉक्टर अपने तय समय पर ही मरीजों को देखना शुरू देते हैं।