फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Do not take Corona lightly, the family may be heavy

हल्के में न लें कोरोना को, परिवार पर पड़ सकता है भारी

Mon, 08 Jun 2020 07:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Do not take Corona lightly, the family may be heavy
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस को हल्के में न लें। आपकी लापरवाही परिवार पर भारी पड़ सकती है। घर के एक व्यक्ति के संक्रमित होने पर इसका प्रसार तेजी से होता है। घर में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी, भाई-बहन, बच्चों को चपेट में ले सकता है। स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि महानगर में अब तक संक्रमित 220 लोगों में 25 प्रतिशत से अधिक सिर्फ चार परिवारों से हैं।
विज्ञापन

अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में उस्मानपाड़ा के एक बुजुर्ग की मौत कोरोना से हुई थी। इसके बाद बुजुर्ग के परिवार के सदस्य, रिश्तेदारों की लाइन लग गई। 15 से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ गए थे। फिर बड़ा मामला गंभीरपुरा के हार्डवेयर कारोबारी का सामने आया। कारोबारी की मौत के बाद कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। अब तक उस परिवार एवं रिश्तेदारी के 16 लोग चपेट में आ चुके हैं। आगरा रोड आवास विकास कॉलोनी के सराफा कारोबारी में भी 12 से अधिक लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। घंटा घर स्थित एसबीआई के मुख्य ब्रांच में अब तक 10 अधिकारी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। मानिक चौक के चिकित्सक के घर का मामला ताजा है। वहां एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित है। देहलीगेट थाना क्षेत्र की एक महिला की मृत्यु कोरोना से हुई थी। बाद में उसके दोनों बेटे संक्रमित हुए थे। ऊपरकोट, सराय हकीम, कनवरीगंज, कुरैशियान आदि सहित महानगर के कई मोहल्लों में ऐसे कई मामले सामने आए, जिसमें परिवार एवं रिश्तेदारी में एक से अधिक लोग संक्रमित हुए।
विज्ञापन

वर्जन
स्वयं सुरक्षित रहेंगे तो परिवार, समाज एवं देश सुरक्षित रहेगा। संक्रमण की चपेट में आने के बाद यह तेजी से फैलता है। इसलिए स्वयं को सुरक्षित करना बेहद जरूरी है। एक आदमी के चपेट में आने पर परिवार के दूसरे सदस्यों तक संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यही कारण है कि अब हम लोग होम क्वारंटीन की अनुमति नहीं दे रहे। हमारा उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सभी को सुरक्षित करना है। जितने संसाधन हैं, उतने में बेहतर से बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ
इन परिवारों में तेजी से फैला कोरोना
- उस्मानपाड़ा निवासी मृतक बुजुर्ग के परिवार के 15 से अधिक लोग संक्रमित।
- गंभीरपुरा स्थित हार्डवेयर कारोबारी परिवार के 16 से अधिक लोग संक्रमित।
- आगरा रोड निवासी सराफा परिवार के 12 से अधिक लोग संक्रमित।
- एसबीआई मुख्य शाखा के 10 अधिकारी संक्रमित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed