फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Do not mess Khurafati 833 electoral math

833 खुराफाती बिगाड़ न दें चुनाव का गणित

Sat, 21 Jan 2017 02:11 AM IST
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Updated Sat, 21 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने इस बार अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। पूरे जिले में 833 ऐसे लोगों को चिह्नित किया गया है जो मतदान की शांति पूर्वक प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। इन पर नजर रखने के लिए इस बार इनके फोन काल्स से लेकर इनके बायोमैट्रिक मूवमेंट पर भी नजर रखी जा रही है। खास बात यह है कि यह लोग सर्विलांस पर हैं, इसका इनको पता भी नहीं चल पाएगा। बायोमैट्रिक प्रणाली वही है जिसमें थंब इंप्रेशन से व्यक्ति की पहचान कर ली जाती है। इसके अलावा ड्रोन के माध्यम से भी सभी गतिविधियों को कैमरे में कैद किया जाएगा। 
विज्ञापन

पुलिस ने मतदान को प्रभावित करने वाले रसूखदार अपराधियों की तीन श्रेणियां तैयार की हैं। इनमें सामाजिक, राजनीतिक और पेशेवर अपराधी शामिल हैं। ऐसे कुल 833 लोगों को चिह्नित किया गया है। इसमें 80 अपराधी 110 गुंडा, 8 गुंडा एक्ट और 5 गैंगेस्टर शामिल हैं। अन्य लोग भी हैं जिनको अपराधी की श्रेणी में शामिल किया गया है। इनके हथियारों के लाइसेंस भी जमा करा लिए गए हैं। पुलिस यहां तक संतुष्ट नहीं है। और अधिक सतर्क रुख अपनाते हुए इन 833 लोगों से संबंधित 208 गांव और 16 बूथ भी चिह्नित किए हैं, जिन्हें क्रिटिकल की श्रेणी में शामिल किया है।
विज्ञापन

इन पर अधिकारी लगातार फोकस किए हुए हैं। अधिकारी इन गांवों में जा रहे हैं और लोगों से लगातार संवाद कर रहे हैं। इन गांवों में और बूथों पर अतिरिक्त फोर्स भी रहेगा। 833 व्यक्ति जो चिह्नित किए हैं उन पर उनकी हैसियत के अनुसार एक दरोगा, बीट का सिपाही बराबर निगरानी कर रहा है। यह लोग उठापटक करा सकते हैं, ऐसा पुलिस प्रशासन का मानना है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस सतर्कता में इस बार बेहद आधुनिक तकनीक, जिसमें इलेक्ट्रिोनिक्स डिवाइसें शामिल हैं, उनसे निगरानी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed