फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Do not dowry , with spending on education

दहेज मत दो, शिक्षा पर खर्च करो

Mon, 09 Nov 2015 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 09 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Do not dowry , with spending on education
विजय दशमी के उपलक्ष्य में रविवार को एटा चुंगी स्थित सिंह सेवा सदन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रतापगढ़ के सांसद कुंवर हरवंश सिंह ने दहेज प्रथा और भ्रूण हत्या पर चिंता जताई।
विज्ञापन


सांसद ने आह्वान किया कि समाज के लोग दहेज से दूर रहें। इसधन को बेटी की शिक्षा पर खर्च करेें। समाज के लोग बेटे-बेटियों की शादी विवाह सामूहिक विवाह समारोह में करें। समाज जब तक कुरीतियाें से मुक्त नहीं होगा कमजोर रहेगा। उन्होंने मंच से मांग की कि आरक्षण आर्थिक आधार पर हो। सांसद का कहना था कि आरक्षित वर्ग के आईएएस-आईपीएस के बच्चों से अधिक गरीबों के बच्चों को आरक्षण की जरूरत है।
विज्ञापन


 मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री राघवेंद्र सिंह राजू ने संगठन के कार्यों की गाथा सुनाई। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उदयशंकर सिंह, अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महीपाल सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, प्राचार्य डीएस कॉलेज डॉ. एके सिंह तोमर, भाजपा ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष रघुराज सिंह, गंगा बचाओ समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह, सपा महासचिव नरेंद्र सिंह सोलंकी, रालोद मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह आदि ने भी विचार रखे। क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन सिंह, महासचिव डा. राजेश सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह आदि ने सांसद कुंवर हरवंश सिंह को माला पहनाकर और गदा देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed