फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Do not discredit Aligarh city name

अलीगढ़ शहर का नाम बदनाम मत करो

Thu, 25 Feb 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Thu, 25 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Do not discredit Aligarh city name
फिल्मकार हंसल मेहता की फिल्म ‘अलीगढ़’ का शीर्षक और विषय वस्तु अब अलीगढ़ वालों को ही नागवार गुजर रही है। 26 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म के संबंध में आपत्ति दर्ज कराते हुए अलीगढ़ की मिल्लत बेदारी मुहिम कमेटी ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रवि शंकर प्रसाद को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में फिल्म का नाम अलीगढ़ रखने पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

 
संस्था के सचिव डॉ. जसीम मोहम्मद ने कहा है कि अलीगढ़ एक विश्वविख्यात नाम है। यहां पर एएमयू और ताला हार्डवेयर का उद्योग भी है। ऐसे में अलीगढ़ नाम से समलैंगिक फिल्म दिखाने से जिला का नाम दुनिया में समलैंगिकता से जोड़कर देखा जाने लगेगा। उन्होंने कहा कि हंसल मेहता ने फि ल्म के पोस्टर में एएमयू के विक्टोरिया गेट का फोटो दिखाया है, जो सरासर गलत है। यहां पर देश विदेश से छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। अलीगढ़ से लोग बाहर पढ़ने और कार्य करने जाते हैं।
विज्ञापन


डॉ. जसीम मोहम्मद ने अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, महापौर शकुंतला भारती, सभी विधानसभा सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं से आगे आकर ‘अलीगढ़’ के नाम को समलैंगिक से जोड़ने वाली इस फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की है। ज्ञापन की प्रति पहलाज निहलानी अध्यक्ष केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर दीबा अबरार, मो. तलहा कमाल, अमजद अली, मो. दिलशाद, इकबाल सैफी, महमूद अंसारी आदि थे।  हंसल मेहता की फिल्म ‘अलीगढ़’ के विषय और शीर्षक को लेकर शहर के बुद्धिजीवी और विचारवान वर्ग में भी असंतोष है। उनका मानना है कि इसके शीर्षक के साथ समलैंगिक विषय के जुड़े होने के बाद विश्व में गलत प्रकार का संदेश जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed