{"_id":"6b08a60263c468547301049f","slug":"do-not-be-afraid-consider-the-police-your-friend-aligarh-news-c-2-gur1004-1119587-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डरें नहीं, पुलिस को अपना दोस्त समझें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डरें नहीं, पुलिस को अपना दोस्त समझें
विज्ञापन
हिला थाना में दोस्त पुलिस कार्यशाला के अवसर पर जाकिर हुसैन स्कूल की छात्राएं।
- फोटो : samvad
पुलिस और छात्राओं के बीच इसी दूरी को मिटाने के मकसद से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को महिला थाना में दोस्त पुलिस कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी संजय कुमारी ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी दोस्त है और किसी भी परेशानी में बेझिझक मदद मांग सकती हैं।
कार्यक्रम में जाकिर हुसैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन सेवा डायल-112 की जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई परेशान करता है या गलत व्यवहार करता है तो चुप रहने के बजाय पुलिस को सूचना दें।
उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में पुलिस सबसे पहले मदद के लिए उपलब्ध रहने वाली व्यवस्था है, इसलिए उससे डरने के बजाय उस पर भरोसा करना चाहिए।कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान, साइबर स्टॉकिंग, ऑनलाइन ठगी से बचाव और कानूनी अधिकारों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
छात्रा अरीशा, हिबा और अलीशा ने सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। थाना प्रभारी ने उनके सवालों के जवाब देकर शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. सुम्बुल निगार और पुलिसकर्मी लक्ष्मी सहित अन्य मौजूद रहे।