फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM took stock of the strong room and arrangements in Dhanipur Mandi

अलीगढ़ः डीएम ने धनीपुर मंडी में स्ट्रांग रूम व व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Thu, 03 Feb 2022 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
DM took stock of the strong room and arrangements in Dhanipur Mandi
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने बुधवार को धनीपुर मंडी पहुंचकर विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहीं तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी सातों विधानसभाओं के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी स्थल, काउंटर व स्ट्रांग रूम की तैयारियों को भी परखा।
विज्ञापन

डीएम ने सभी रिटर्निंग अफसरों के साथ निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को लेकर मंथन किया। उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां पुख्ता हों, ताकि पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था व मतदान कार्मिकों को असुविधा न हो। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, एसडीएम गभाना भावना विमल, एसडीएम खैर केबी सिंह आदि सभी आरओ, एआरओ मौजूद रहे। डीएम ने कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में मास्टर ट्रेनर के मतदान कार्मिकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा लिया। कार्मिकों से ईवीएम व वीवीपैट संचालन आदि की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

10 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए जिलेभर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए बताया कि इस दौरान कोषागार व उप कोषागार भी बंद रहेंगे। डीएम ने नागरिकों से मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed