फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM inspected Raja Mahendra Pratap Singh University campus

Aligarh: डीएम ने विवि का किया निरीक्षण, दिया अल्टीमेटम, कहा-सितंबर तक काम पूरा करें नहीं तो अर्थदंड लगेगा

Sat, 26 Aug 2023 08:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 08:39 PM IST
सार

अलीगढ़ डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों की गति को और तेज करते हुए अनुबंध की शर्तों के मुताबिक सितंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अब एक माह ही शेष रह गया है, ऐसे में युद्ध स्तर पर कार्य कराए जाएं, अन्यथा की स्थिति में कार्यदायी संस्था को अर्थदंड के लिए तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन
DM inspected Raja Mahendra Pratap Singh University campus
विवि कैंपस का निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्य में ही सुस्ती अफसरों के लिए सिरदर्द बन रही है। शनिवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने विवि परिसर निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की रफ्तार और गुणवत्ता को परखा। उन्होंने कार्यदायी संस्था मै. ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट कंस्ट्रक्शन एवं पर्यवेक्षणीय दायित्व निभा रहे विभाग लोक निर्माण विश्व बैंक खंड को निर्देशित किया कि कार्य मानक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।

विज्ञापन

 
उन्होंने विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों की गति को और तेज करते हुए अनुबंध की शर्तों के मुताबिक सितंबर तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि अब एक माह ही शेष रह गया है, ऐसे में युद्ध स्तर पर कार्य कराए जाएं, अन्यथा की स्थिति में कार्यदायी संस्था को अर्थदंड के लिए तैयार रहना चाहिए। 
विज्ञापन


परिसर में प्रशासनिक व पुस्तकालय भवन, शैक्षणिक भवन प्रथम एवं द्वितीय, पुलिस चौकी, कुलपति आवास, कर्मचारी आवास, विद्युत सब स्टेशन और गार्ड रूम का निर्माण पूर्ण हो गया है। एसी ब्लॉक एवं खिड़की दरवाजे के फ्रेम लग चुके हैं। प्लास्टर, फ्लोरिंग, दरवाजे, विद्युतीकरण और प्लंबिंग का कार्य जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर फाइटिंग का कार्य वर्तमान में चल रहा है। सीढ़ियों पर रेलिंग का कार्य गतिमान हैं। निर्माणाधीन ऑडिटोरियम में भी काम जारी है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्मांण विश्व बैंक इंद्रपाल सिंह, सहायक अभियंता दिशा अग्रवाल एवं एजेंसी के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed