फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DM arrived late at night to inspect RMPU

देर रात आरएमपीयू का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम

Thu, 03 Nov 2022 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
DM arrived late at night to inspect RMPU
शासन की प्राथमिकता में शामिल लोधा के मूसेपुर में निर्मांणाधीन राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण के लिए डीएम इंद्र विक्रम सिंह मंगलवार की आधी रात 12 बजे पहुंच गए। उन्होंने भवन निर्माण के लिए रात में चल रहे कार्य को देखा। यहां करीब 150 मजदूर काम करते हुए मिले।
विज्ञापन

उन्होंने ठेकेदार एवं अधीनस्थ अफसरों से और मानव संख्या को बढ़ाने का निर्देश दिया। पिछले कुछ दिन से अब कार्यस्थल पर दो पालियों में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। डीएम इसकी हकीकत जानने को निर्माणाधीन भवन का जायजा लेने एसएसपी कलानिधि नैथानी के साथ पहुंच गए। ठेकेदार ने बताया कि यहां दिन की शिफ्ट में 300 और रात की शिफ्ट में 150 से अधिक राज मिस्त्री और मजदूर कार्यरत हैं। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया राज्य विश्वविद्यालय सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। 99.79 एकड़ क्षेत्रफल में विश्वविद्यालय के अलग-अलग भवन बन रहे हैं। निर्माण की जिम्मेदारी हिसार की ईश्वर सिंह एसोसिएट कंपनी पर है। अब कुछ दिन से निर्माण कार्य में तेजी आई है। जून 2023 तक निर्माण कार्य पूरा होना है। पूर्व में सुस्त निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था पर 1.75 करोड़ का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed