Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Diwali Fireworks Push Aligarh AQI Past 606

दिवाली पर हवा का निकला दिवाला: आतिशबाजी से एक्यूआई 606 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल

Mon, 09 Nov 2026 11:56 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 09 Nov 2026 11:56 AM IST
सार

दिवाली से पहले ही अलीगढ़ की हवा खराब स्थिति में पहुंच चुकी थी। ऐसे में आतिशबाजी ने प्रदूषण के स्तर को और बढ़ा दिया। पटाखों से निकलने वाला धुआं, धूल और हानिकारक गैसें वातावरण में फैल गईं। रात के समय हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण में बने रहे। इसका असर देर रात तक महसूस किया गया। 

विज्ञापन
Diwali Fireworks Push Aligarh AQI Past 606
वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर रोशनी और आतिशबाजी के बीच अलीगढ़ शहर की हवा का दिवाला निकल गया। पटाखों से निकले धुएं और जहरीले कणों ने आबोहवा को इस कदर बिगाड़ा कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 600 के पार पहुंच गया। दिवाली की रात करीब 11 बजे अलीगढ़ का एक्यूआई 606 दर्ज किया गया। हवा में घुले धुएं और प्रदूषक कणों के चलते लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


दिवाली की रात आसमान में देर तक आतिशबाजी का धुआं छाया रहा। पटाखों से निकलने वाले सूक्ष्म कणों ने पहले से प्रदूषित हवा को और जहरीला बना दिया। हालात ऐसे रहे कि घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई, जिन्हें पहले से अस्थमा, सांस या फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां हैं। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी प्रदूषित हवा जोखिम भरी रही।
विज्ञापन


पटाखों ने बढ़ाई पहले से प्रदूषित हवा की मुसीबत
दिवाली से पहले ही अलीगढ़ की हवा खराब स्थिति में पहुंच चुकी थी। ऐसे में आतिशबाजी ने प्रदूषण के स्तर को और बढ़ा दिया। पटाखों से निकलने वाला धुआं, धूल और हानिकारक गैसें वातावरण में फैल गईं। रात के समय हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण में बने रहे। इसका असर देर रात तक महसूस किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों की चिंता का विषय
मलखान सिंह जिला अस्पताल के पूर्व फिजीशियन डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि  इस स्तर का वायु प्रदूषण सांस की नली में जलन, खांसी, सांस फूलने और अस्थमा के दौरे जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है। पहले से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। एक्यूआई 606 का स्तर बेहद गंभीर प्रदूषण की स्थिति दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed