{"_id":"642dc9749a89d6a2a7098d6a","slug":"divyang-asking-for-bike-equipment-instead-of-tricycle-aligarh-news-c-2-1-85772-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ट्राई साइकिल के बदले दिव्यांग मांग रहे बाइक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ट्राई साइकिल के बदले दिव्यांग मांग रहे बाइक उपकरण
Thu, 06 Apr 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 06 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
जिले के दिव्यांग ट्राई साइकिल के बदले बाइक उपकरणों की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों के पास अब तक 93 आवेदन किए जा चुके हैं। इन आवेदनों पर जिले में सीएमओ, जिला दिव्यांगजन अधिकारी व एआरटीओ की गठित कमेटी फैसला लेगी। इस योजना का लाभ 80 फीसद दिव्यांगों को मिल सकता है।
जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी पारीशा मिश्रा के अनुसार जिले के करीब 20 हजार दिव्यांगों को शासन स्तर से हर माह पेंशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से मिलने वाले दिव्यांग उपकरणों में ट्राई साइकल की जगह अब बाइक, स्कूटी आदि की मांग करते हुए ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार दिव्यांगों के हित में शादी- विवाह प्रोत्साहन योजना चला रही है। रजिस्ट्रेशन कराने पर दिव्यांग दंपती को 35 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। यदि पति दिव्यांग है तो उसे 15 हजार रुपये और पत्नी के दिव्यांग होने पर उसे 20 हजार रुपये दिए जाएंगे।