फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   District Police won 19 medals

जिला पुलिस ने जीते 19 पदक

Fri, 09 Sep 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
District Police won 19 medals
खिलाड़ियों के साथ एसएसपी कलानिधि नैथानी और सीओ श्वेताभ पाण्डेय । - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश पुलिस की मुरादाबाद में आयोजित 27वीं वार्षिक कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने झंडा गाड़ा है। जिले के 19 खिलाड़ियों को पदक मिले हैं, इनमें से सात का चयन इंडिया पुलिस टीम में हुआ है। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का एसएसपी ने उत्साहवर्द्धन किया। अब वार्षिक राष्ट्रीय प्रतियोगिता पुणे महाराष्ट्र में होगी।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय पर सभी खिलाड़ियों को बुलाकर बधाई दी गई। इस दौरान एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि प्रतियोगिता 30 अगस्त से 2 सितंबर तक मुरादाबाद में आयोजित की गई थी। जिसमें जिला पुलिस की तरफ से कोच की भूमिका में यातायात पुलिस के एसआई रविंद्र सिंह रहे। आगरा जोन में कुल 48 मेडल मिले हैं, जिनमें 19 अलीगढ़ जिले को मिले। इनमें पांच गोल्ड, 4 सिल्वर व 10 ब्रांज मेडल शामिल हैं। सात खिलाड़ी इंडिया टीम के लिए चयनित हुए हैं। इस मौके पर एसपी देहात पलाश बंसल, सीओ तृतीय/लाइन श्वेताभ पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
कुश्ती प्रतियोगिता - अमित अहलावत (सोना), राकेश शर्मा (सोना), मोहित यादव (चांदी), रवि (चांदी), शैलेन्द्र (कांस्य), वीर बहादुर (कांस्य), मेघना तोमर (कांस्य), शिवि (कांस्य)।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता - शुभम नागर (सोना), मेघना तोमर (सोना), आशीष (चांदी), मोनिका (चांदी)।
- बॉक्सिग प्रतियोगिता -हनुमत (सोना), शिवि (कांस्य), मोनिका (कांस्य)।
--कबड्डी प्रतियोगिता - नवीन अहलावत (कांस्य), विनय खाटियान (कांस्य), सुमित (कांस्य), अंकित (कांस्य)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed