फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   District Panchayat trends behind the legend

जिला पंचायत के रुझानों में दिग्गज पीछे

Mon, 02 Nov 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 02 Nov 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्यों का नतीजा आने से पहले आए रुझान खासे चौंकाने वाले थे। इस चुनाव में सत्तारूढ़ दल के समर्थित उम्मीदवार पीछे जबकि नए चेहरे चमक बिखेर रहे थे। हालांकि देर रात दस बजे तक कोई नतीजा घोषित नहीं हुआ था लेकिन मतगणना ने कई को जबरदस्त टेंशन दे दिया था।
विज्ञापन


प्राप्त सूचनाआें के अनुसार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तेजवीर सिंह गुड्डू को उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रमोद ने खासा सिरदर्द दिया। रात 10 बजे के बाद प्रमोद लगभग 3046 तो तेजवीर सिंह 2616 वोट तक पहुंच पाए थे। वार्ड नंबर 34 से उनकी पत्नी शिखा को रुचि ने कड़ी टक्कर दी थी। शिखा को लगभग 401 तो रुचि को 2080 वोट मिल चुके थे। वार्ड नंबर-30 से उनकी पुत्र वधु नेहा दूसरे नंबर पर चल रही थीं जबकि उनको कड़ी टक्कर दे रही नीरज 6804 वोट झटक कर बहुत आगे निकल गई थीं। हां, पुत्र कार्तिक चौधरी जरूर वार्ड नंबर 26 से बढ़त बनाए थे। वार्ड नंबर 24 से दूसरे पुत्र दीपक चौधरी का भी मुकाबला खासा रोमांचक बना हुआ था। 
विज्ञापन



इधर, बसपाई खेमे में बसपा के पूर्व कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह के भतीजे और जवां से उम्मीदवार उपेंद्र सिंह नीटू का कड़ा मुकाबला अपने प्रतिद्वंदी धर्मवीर से हो रहा है। इस रोचक मुकाबले में एक बार धर्मवीर नीटू से कई सौ वोटों से आगे निकल गए। इसी तरह से निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष चौ. सुधीर सिंह को वार्ड नंबर 20 से राजवीर ने कड़ी टक्कर देकर पीछे कर दिया था। चौ. सुधीर सिंह की पत्नी और वार्ड नंबर 19 की प्रत्याशी अंजू सिंह को उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कृ ष़्णा सिंह ने पीछे छोड़ दिया है। भाजपा के चर्चित उम्मीदवार पिंका ठाकुर को देवीचरण ने बेहतरीन टक्कर देकर सैकडों वोटों से पीछे कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन से एक दिन पहले ही पुत्र रत्न प्राप्त करने वाली वार्ड रालोद की चर्चित उम्मीदवार बबीता पत्नी सुबोध सिंह ने अपनी प्रतिद्वंदी संगीता को सवा सौ वोटों से पीछे छोड़ा था। इसी तरह से अलीगढ़ की राजनीति में चर्चित खानदान पूर्व विधायक स्व. मलखान सिंह की पत्नी विमलेश वार्ड नंबर 28 से अपनी प्रतिद्वंदी सुदेश से पीछे चल रही थीं। वार्ड नंबर 29 से विमलेश के ही पुत्र पुष्पेंद्र को अनिल तालान ने कड़ी टक्कर दी है। वार्ड नंबर 47 से चुनाव लड़ रहे जिल सहकारी बैंक के चेयरमैन राजपाल सिंह यादव को अशोक ने पीछे कर दिया है। अशोक ने उनको शुरुआती दौर से ही कांटे की टक्कर देकर बढ़त बना ली है। जबकि छर्रा विधायक ठा. राकेश सिंह की पत्नी डा. नीतू सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed