फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   District Panchayat building ready to welcome for new president

नए अध्यक्ष के स्वागत को तैयार जिला पंचायत भवन

Fri, 02 Jul 2021 11:25 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat building ready to welcome for new president
आजादी के एक वर्ष बाद मई 1948 में अलीगढ़ की जिला परिषद (उस वक्त जिला पंचायत को जिला परिषद कहा जाता था) का पहला अध्यक्ष नवाब सिंह को चुना गया था। आज 16वां अध्यक्ष सामने आएगा। जिला पंचायत के एतिहासिक भवन को इस बार नया कलेवर दिया गया है। अंदर से बाहर तक इसका जीर्णोद्धार हुआ है। अध्यक्ष का कक्ष भी नए सिरे से बनाया गया है।
विज्ञापन

नए अध्यक्ष के आने से पहले यहां की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई हैं। शुक्रवार को दिन भर कर्मचारी अपना काम दुरुस्त करने में लगे रहे। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू ने अपने कार्यकाल में जिला पंचायत भवन, पार्क, बाउंड्रीवाल, गेट आदि को नया रंगरूप दिया है। जिसका हाल ही में लोकार्पण हुआ था। पूर्व कबीना मंत्री ठा. जयवीर सिंह जिला पंचायत में लगातार अध्यक्ष बनवा रहे हैं। इस बार के चुनाव में भी उनका योगदान सबसे अहम है। आज सुबह से ही जिला पंचायत परिसर में रौनक हो जाएगी। भाजपा खेमे के समर्थक जिला पंचायत सदस्य सुबह 10 बजे तक यहां पहुंच जाएंगे। यहीं से वह सुबह 11 बजे मतदान करने पहुंचेंगे। शाम को परिणाम आने तक अधिकांश सदस्यों का जमावड़ा यहीं रहेगा। परिणाम आने के बाद यहां नए अध्यक्ष को कुर्सी सौंपने की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed