Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Disputes of couples in Aligarh Lok Adalat

Lok Adalat: छह साल से चल रहा था तलाक का वाद, इंजीनियर दंपती घर गए साथ, एक लाख से अधिक मामले खत्म

Sun, 09 Mar 2025 10:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 09 Mar 2025 10:36 AM IST
सार

जॉब के चलते पति-पत्नी में अलगाव पर विवाद शुरू हुआ। एक वर्ष से मनमुटाव होने पर दोनों ने सहमति से तलाक की अर्जी अदालत में डाल दी। मगर काउंसिलिंग व लोक अदालत में हुए प्रयास में दोनों साथ रहने को राजी हो गए।

विज्ञापन
Disputes of couples in Aligarh Lok Adalat
लोक अदालत में मिलाए गए जोड़े - फोटो : स्वयं

विस्तार

इंजीनियर दंपती में छह माह से तलाक का वाद चल रहा था। लोक अदालत में सुलह के बाद दंपती एक साथ घर चले गए। इसके अलावा मनमुटाव दूर कराकर 45 जोड़ों को घर भेजा गया। इनमें आठ-आठ वर्ष से तारीख कर रहे दोनों पक्षों को राहत मिली। सभी जोड़ों को माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर हंसी-खुशी से विदा किया गया।

विज्ञापन


हाथरस की इंजीनियर युवती गुरुग्राम की निजी कंपनी में सेवारत थी। वहीं सासनी गेट का इंजीनियर युवक पुणे की निजी कंपनी में सेवारत है। दोनों की दो वर्ष पहले शादी हुई थी। जॉब के चलते दोनों में अलगाव पर विवाद शुरू हुआ। एक वर्ष से मनमुटाव होने पर दोनों ने सहमति से तलाक की अर्जी अदालत में डाल दी। मगर काउंसिलिंग व लोक अदालत में हुए प्रयास में दोनों साथ रहने को राजी हो गए। इसमें युवती ने अपनी जॉब छोड़ना तय किया। इसके बाद दोनों साथ रहने के इरादे से साथ साथ चले गए।
विज्ञापन


विधिक सेवा प्राधिकरण की इस वर्ष की पहली लोक अदालत में शनिवार को दीवानी परिसर में 110271 वादों का सुलह समझौते व प्रीलिटिगेशन के तहत निस्तारण किया गया। साथ में 40 करोड़ 85 लाख 29 हजार 237.59 रुपये की राशि जुर्माना व प्रतिकर के तौर पर निर्धारित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इस दौरान सभी न्यायालयों में सुलह समझौते के आधार पर 31360 वादों का निस्तारण कर 21 करोड़ 59 लाख 86 हजार 787.59 रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं बैंक व प्रशासन द्वारा प्री-लिटिगेशन के माध्यम से 78911 वादों का निस्तारण कर 192542450 रुपये प्रतिकर राशि तय की गई। इससे पहले जिला जज संजीव कुमार, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रणधीर सिंह, वाणिज्यिक न्यायालय के पीठासीन अधिकारी विवेक त्रिपाठी, एमएसीटी के पीठासीन अधिकारी जय सिंह पुण्ढीर व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण नितिन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से लोक अदालत का शुभारंभ किया। जिला जज संजीव कुमार ने कहा कि लोक अदालत में आपसी समझौते के आधार पर मामलों का निपटारा होता है। प्राधिकरण सचिव नितिन श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

स्थायी लोक अदालत में 23 वाद निपटाए गए
स्थायी लोक अदालत की पीठ में अध्यक्ष शंकरलाल, वरिष्ठ सदस्य सत्यदेव, सदस्य आरती ने सुलह-समझौते के आधार पर 23 वादों का निस्तारण कराया। अवार्ड धनराशि 2281803 का अर्थदंड वसूला। वहीं एक पीडि़त हरिवंश कुमार को 465803 का भुगतान भी दिलाया।

ये रहे मौजूद
इस आयोजन में एडीजे हरविंद्र सिंह, सुरेन्द्र मोहन सहाय, राकेश वशिष्ठ, प्रवीन कुमार पांडेय, संजय कुमार यादव, ऋषि कुमार, अभिषेक कुमार बागडिय़ा, पारूल अत्री, रवीश अत्री, नवल किशोर सिंह, विनय तिवारी, नूपुर ज्ञानेन्द्र सिंह-द्वितीय, रजनेश कुमार, अमित कुमार तिवारी, विकास श्रीवास्तव-द्वितीय, वीरेंद्र नाथ पाण्डेय, राजीव शुक्ला अंजू राजपूत, राघवेन्द्र मणि, रचना, लघुवाद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह, सीजेएम शिवम कुमार, सिविल जज गजेंद्र सिंह, एसीजेएम प्रिया कुमारी राय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed