फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dispute started between two parties regarding cricket match

अलीगढ़ में बवाल: क्रिकेट मैच को लेकर शुरू हुए विवाद में दो पक्ष भिड़े, तोड़फोड़ और पथराव, मौके पर पुलिस

Wed, 01 Jan 2025 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 01 Jan 2025 10:17 PM IST
सार

मामूली विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि मारपीट और पथराव तक हो गया। एक कार में तोड़फोड़ की गई है। आंबेडकर प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन
Dispute started between two parties regarding cricket match
तोड़फोड़ में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदुआगंज थाना क्षेत्र के सपेराभानपुर गांव में बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान हुए झगड़े के बाद बुधवार शाम को जाटव और वाल्मीकि पक्ष भिड़ गए। मारपीट और पथराव में आंबेडकर प्रतिमा व एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


सूचना पर थाना हरदुआगंज और अतरौली पुलिस के साथ सीओ सृजना सिंह भी मौके पर पहुंच गई। पथराव करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। जाटव पक्ष के विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार शाम उसके मामा का लड़का कालू अपने दोस्त सुशांत संग मोहल्ले में खेल रहा था। इस दौरान नवीन वाल्मीकि से उसकी कहासुनी हो गई। इनका आरोप है कि इसके बाद करीब सात बजे वाल्मीकि और ईसाई समाज के 10-15 लोगों ने हमला कर दिया, इसमें प्रिंस, ऋषभ और सुमित घायल हो गए। आंबेडकर प्रतिमा और हरिओम की कार क्षतिग्रस्त हो गई। वाल्मीकि पक्ष जाटव पक्ष पर हमला करने का आरोप लगा रहा है। इनके पक्ष के भी तीन लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। फिलहाल मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में झगड़ा हुआ था, एक पक्ष की ओर से तहरीर मिली है, दूसरे पक्ष से भी कोई तहरीर मिलती है, विधिक कार्रवाई की जाएगी। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पथराव करने वालों को चिन्ह्ति किया जा रहा है। खंडित प्रतिमा के स्थान पर दूसरी प्रतिमा लगवाई जा रही है।-सृजना सिंह, सीओ अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पक्ष द्वारा दी गई तहरीर

वहीं इस घटना को लेकर जाटव पक्ष के विशाल कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बुधवार 1 जनवरी की शाम 7 बजे मेरे मामा का लडका कालू अपने दोस्त सुशांत संग मौहल्ले में खेल रहा था, इसी दौरान बाल्मिकी समाज के नवीन पुत्र मुकेश से कहासुनी हो गई। जिसके बाद नवीन अपने संग वाल्मीकी और ईसाई समाज के

लगभग 10 - 15 लोगों (सचिन पुत्र श्याम वीर, विष्णु पुत्र ओमपाल सिंह, जीतू पुत्र सोनकर, सौरभ व गौरव पुत्रगण राजकुमार, विक्की पुत्र मोहनलाल, राहुल पुत श्रीपाल, प्रेमवीर व महावीर पुत्रगण हर स्वरूप, पिंटू पुत्र राजवीर) समेत अज्ञात लोगों ने आकर लाठी डंडों से हमला कर पथराव कर दिया। जिसमें प्रिन्स, ऋषभ और सुमित के चोट आई है जबकि आंबेडकर प्रतिमा और गांव के हरिओम पुत्र नेत्रपाल सिंह की कार क्षति ग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed