फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dispute between former and present head, nephew injured by bullet

Aligarh News: पूर्व व वर्तमान प्रधान पक्ष में विवाद, भतीजा गोली लगने से घायल

Sat, 07 Oct 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 07 Oct 2023 01:10 AM IST
सार

पूर्व प्रधान किशन सिंह शाम करीब चार बजे अपने घर से बाइक से बाजार जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से वर्तमान प्रधान राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह का ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर किशन सिंह की मोटरसाइकिल में टकरा गया। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विज्ञापन
Dispute between former and present head, nephew injured by bullet
गांव मुरवार में गोली कांड के बाद मौके पर जांच करते सीओ इगलास - फोटो : पुलिस

विस्तार

गांव मुरवार के वर्तमान प्रधान राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह व पूर्व प्रधान किशन सिंह पक्ष में शुक्रवार को वाहन टकराने के बाद विवाद हो गया। जिसमें गोली चलने से पूर्व प्रधान पक्ष का भतीजा दीपक और उनका का भाई शिव सिंह घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर थाना पुलिस, सीओ मौके पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। गांव मुरवार निवासी पूर्व प्रधान किशन सिंह शाम करीब चार बजे अपने घर से बाइक से बाजार जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से वर्तमान प्रधान राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह का ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर किशन सिंह की मोटरसाइकिल में टकरा गया। जिससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष मुरवार बाजार स्थित बैंक शाखा के बाहर एकत्रित हो गए। गालीगलौज के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। वर्तमान प्रधान पक्ष द्वारा फायर करने से पूर्व प्रधान किशन सिंह का भतीजा दीपक पुत्र शिव सिंह उम्र 25 वर्ष के पेट में गोली लगने से घायल हो गया। दीपक के पिता शिव सिंह के सिर में भी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर मिलने पर हल्का इंचार्ज अरविंद सिवाल मय पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए। कोतवाल विजयकांत शर्मा भी पहुंच गए। तत्काल घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ इगलास भी मौके पर पहुंच गए तथा घटना की जानकारी की। आला अधिकारियों के निर्देश पर दोनों पक्षों के निवास स्थान पर पुलिस पैकेट तैनात कर दी गई है, गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है। पुलिस मामले में तहरीर इंतजार कर रही थी। तीन लोगाें को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed