फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dish washer will get rid of work-packed clutches

काम वाली के नखरों से निजात दिलाएगा डिश वाशर 

Wed, 18 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dish washer will get rid of work-packed clutches
काम वाली के नखरों से निजात दिलाएगा डिश वाशर  - फोटो : Rupesh
दीपों के उत्सव दीपावली पर यूं तो नए नए इलेक्ट्रानिक आइटमों से बाजार भरा पड़ा है, लेकिन हाल ही में लांच हुआ लायड कंपनी का एसी आन व्हील्स आपका दिल चुराने के लिए तैयार है। एक टन वजन के इस अनूठे एसी में पहिये लगे हैं और आप आसानी से उसे एक से दूसरे कमरे में ले जा कर कूलिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन


यही नहीं यदि आप कामवाली के नखरों से परेशान हैं तो डिश वाशर से बेहतर विकल्प कुछ नहीं है। इसमें गंदे बर्तन रैक में फंसा कर रख दीजिए और कुछ ही मिनटों में बर्तन चमाचम होकर तथा सूखकर रैक में सजा दीजिए। वाशिंग मशीन की तर्ज पर बने इस डिश वाशर की जबर्दस्त डिमांड है।
विज्ञापन


यही नहीं 50 से लेकर 75 इंच तक के एलईडी, होम थियेटर, वाशिंग मशीन, फ्रिज व एसी भी अपनी आकर्षक डिजाइन व चमक दमक के साथ बाजार में उपलब्ध हैं। हालांकि पिछली बार 14.50 फीसदी वैट व अन्य टैक्सों के मुकाबले इस बार 28 फीसदी जीएसटी के चलते दामों में उछाल आया है। लेकिन इसका असर खरीददारी पर ज्यादा नजर नहीं आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रानिक आइटम व उनके दाम 
-एलईडी 50 इंच-42 हजार से एक लाख 
-एलईडी 55 इंच-1.25 लाख से छह लाख 
-एलईडी 65 इंच-2.45 लाख से छह लाख 
-एलईडी 75 इंच-छह लाख से 10 लाख
-वाशिंग मशीन-आठ हजार से 65 हजार 
-होम थियेटर-पांच हजार से डेढ़ लाख 
-फ्रिज-दस हजार से ढाई लाख 
-एसी-विंडो-20 हजार से 56 हजार 
-एसी स्पिलिट-60 हजार 
-एसी आन व्हील्स-26 हजार 
-डिश वाशर-30 से 50 हजार 

क्या कहते हैं विक्रेता 
इलेक्ट्रानिक आइटम विक्रेता डिजिटल वर्ल्ड शाप के स्वामी अंकित गुप्ता ने बताया कि जीएसटी से आए दामों में इजाफे के बाद इस माह की शुुरुआत थोड़ी सुस्त हुई थी। दीपावली आते आते खरीददारी ने रफ्तार पकड़ ली है। दीपावली पर जमकर खरीददारी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed