फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Discussion on political and social topics in webinar

वेबीनार में राजनैतिक व सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
Discussion on political and social topics in webinar
प्वाइंटर एसवी कालेज द्वारा आयोजित आनलाइन शोध कार्यक्रम में दूसरे दिन जुड़े 50 से अधिक विश्वविद्यालय अमर उजाला ब्यूरो अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबीनार में दूसरे दिन 50 से अधिक विश्वविद्यालयों ने प्रतिनिधित्व किया। यह विवि देश ही नहीं विदेश से भी थे। इस दौरान सामाजिक व राजनैतिक विषयों पर भी चर्चा हुई। अंतर्राष्ट्रीय वेबीनार की कन्वीनर डॉ. गुंजन अग्रवाल ने बताया कि उद्देश्य कोविड-19 की विषम परिस्थितियों तथा चुनौतीपूर्ण समय में न केवल शिक्षकों, बल्कि शिक्षकों के माध्यम से संपूर्ण समाज में ज्ञान,  आत्म अनुशासन तथा सामाजिक समझ बूझ को बढ़ावा दिया जा रहा है। मंगलवार को वेबीनार के इनॉग्रल सेशन के मुख्य अतिथि आगारा विवि के कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल थे। सफल आयोजन पर उन्होंने लाइव ही बधाई दी। वेबीनार में 100 से अधिक विशेषज्ञ व शोधकर्ताओं ने आनलाइन सहभागिता की। इस दौरान वर्जीनिया, यूएसए तथा इंडोनेशिया से भी ऑनलाइन शोध पत्र भेजे तथा पढ़े गए।  वेबीनार की मुख्य वक्ताओं में डॉ अर्चना शुक्ला, डॉ. नीता, सीए अतुल गुप्ता, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के डॉक्टर सुरेंद्र कुमार गुप्ता, इंडोनेशिया के डॉक्टर आई विआन सूर्यासा, डॉ. कुमोद विवेक, चेन्नई की डॉ.  कविता सर्वनान, दिल्ली विवि की डॉ. सरोज रानी, झारखंड से डॉ. कुसुम कुमारी, विशाखापट्टनम से डॉ. सीवी गोपीनाथ बिट्स, इग्नू नई दिल्ली से डॉ. अशोक शर्मा आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed