{"_id":"67838952ee84c6c7690858c3","slug":"discussion-on-obc-and-sc-st-reservation-in-amu-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एएमयू में ओबीसी व एससी-एसटी आरक्षण पर हुई चर्चा, धार्मिक आधार की हुई वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एएमयू में ओबीसी व एससी-एसटी आरक्षण पर हुई चर्चा, धार्मिक आधार की हुई वकालत
Sun, 12 Jan 2025 02:50 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:50 PM IST
सार
सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता राहुल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के संस्थान में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
धर्म समाज कॉलेज सभागार में चर्चा-परिचर्चा
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आरक्षण की मांग को लेकर 11 जनवरी को धर्म समाज कॉलेज में चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता आगरा से आए सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता राहुल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय महत्व के संस्थान में धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्षों से पिछड़ा दलित आदिवासी छात्रों की आरक्षण की मांग को भी पूरा करना चाहिए। अधिवक्ता पंकज अवस्थी ने कहा कि एएमयू के अंदर किसी भी प्रकार का धार्मिक भेदभाव छात्रों के साथ होता है तो वह मानवाधिकार न्यायालय में बात रख सकते हैं। प्रो. हरीश शर्मा ने कौन सा समुदाय कितने प्रतिशत तक होना चाहिए, इस विषय को लेकर अपने विचार रखा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में वार्ष्णेय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर पंकज वार्ष्णेय, एएमयू की पूर्व छात्र निशा, डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी, प्रो. निरमेश कुमार सेंगर, डॉ वीरेंद्र वार्ष्णेय, डॉ अनिल वार्ष्णेय ने भी अपने विचार रखे। मौके पर राम अवतार शर्मा अर्जुन सिंह भोलू, जय यादव बलदेव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन