फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Discord exposed in the managing committee of HB Inter College

एचबी इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति में मनमुटाव उजागर

Tue, 27 Sep 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज अलीगढ़ की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रबंधक के बीच चल रहा मनमुटाव सामने आ गया है। इस मामले में ओमप्रकाश को ही आरोपी नंबर एक प्रदर्शित किया गया है तो नैतिकता के आधार पर अध्यक्ष को स्वयं त्यागपत्र देना चाहिए, जबकि उन्होंने नोटिस में मुझे आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया गया है, जबकि आज तक मेरे विरुद्ध कोई भी आपराधिक वाद दर्ज नहीं है। कंटक ने कहा कि अध्यक्ष के विरुद्ध मानहानि का दावा भी शीघ्र सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
Discord exposed in the managing committee of HB Inter College

विस्तार

हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज अलीगढ़ की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और प्रबंधक के बीच चल रहा मनमुटाव सामने आ गया है। प्रबंधक बृजेश कंटक को पिछले दिनों अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश गुप्ता ने आपराधिक मामलों की जांच होने तक निलंबित कर दिया है। इस पर प्रबंधक ने अध्यक्ष के विरुद्ध मानहानि का मुकदमा करने की बात कही है।
विज्ञापन

इस मामले में हुई बैठक में बृजेश कंटक ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने मास्टर ओम प्रकाश से अपील की है कि समाज विरोधी तत्वों के बहकावे में न आएं। इससे न केवल समाज में विद्यालय की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि अध्यक्ष की अदूरदर्शिता झलक रही है। बृजेश कंटक ने कहा कि मास्टर ओमप्रकाश को कोई विधिक अधिकार नहीं है, किसी बाहरी व्यक्ति को प्रबंध समिति में नियुक्त करने का है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश ने विनोद कुमार वार्ष्णेय के 22 जून 2022 के उस शिकायती पत्र का वर्णन किया है, जिसकी जांच संयुक्त निदेशक द्वितीय सतर्कता उत्तर प्रदेश अधिष्ठान लखनऊ के आदेश से पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान आगरा द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में ओमप्रकाश को ही आरोपी नंबर एक प्रदर्शित किया गया है तो नैतिकता के आधार पर अध्यक्ष को स्वयं त्यागपत्र देना चाहिए, जबकि उन्होंने नोटिस में मुझे आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया गया है, जबकि आज तक मेरे विरुद्ध कोई भी आपराधिक वाद दर्ज नहीं है। कंटक ने कहा कि अध्यक्ष के विरुद्ध मानहानि का दावा भी शीघ्र सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज के सोसाइटी के उपाध्यक्ष रतन प्रकाश लिथो, कोषाध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय हेमू, अंकेक्षक गौरव वार्ष्णेय पीतल, सदस्य अलका साइंटिफिक, भुवनेश कुमार आधुनिक, मुकेश बंशी सरकोंडा, मुकेश साईं, संजीव कुमार वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। उधर, सोसाइटी के अध्यक्ष मास्टर ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जो उन्होंने निर्णय लिया है वह न्याय संगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed