{"_id":"6363fd04e5bf3474ee3f6ce3","slug":"director-of-pratap-singh-inter-college-shot-dead-aligarh-news-ali3039469162","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के संचालक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 03 Nov 2022 11:10 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:10 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 38 वर्षीय मनोज प्रताप सिंह पुत्र प्रताप सिंह हालमुकाम पीएसी के समीप रामघाट रोड अलीगढ़ शहर गभाना से लालपुर के रास्ते पर स्थित प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के मैनेजर और प्रधानाचार्य थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रयागराज
विस्तार
बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे हाईवे पर बीधा नगला के पास प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के संचालक और प्रधानाचार्य मनोज प्रताप सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिवार वालों से पुलिस की पूछताछ में रंजिश का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कई पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी 38 वर्षीय मनोज प्रताप सिंह पुत्र प्रताप सिंह हालमुकाम पीएसी के समीप रामघाट रोड अलीगढ़ शहर गभाना से लालपुर के रास्ते पर स्थित प्रताप सिंह इंटर कॉलेज के मैनेजर और प्रधानाचार्य थे। गभाना कस्बे में उनकी फर्नीचर की दुकान भी है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे वह बाइक से गभाना से अलीगढ़ जा रहे थे। हाईवे पर बीधानागर में पीछे से आए बाइक सवार दो लोगों ने बगल में आकर उन्हें गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। गोली की आवाज सुनते ही पास के गांव वाले दौड़कर पास पहुुंच गए। वह गंभीर रूप से लहूलुहान मनोज प्रताप सिंह को तत्काल एक वाहन से लेकर अलीगढ़ शहर के सारसौल स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां से जवाब मिलने पर क्वार्सी चौराहा स्थिति एक निजी ट्रामा सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी भी निजी ट्रामा सेंटर पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
परिजनों के जरिए रंजिश की बात प्रकाश में आई है। इस पर जांच की जा रही है। अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी