फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   activist meeting program in Aligarh Dinesh Sharma said that the locks and people of Aligarh are wonderful

Aligarh: दिनेश शर्मा बोले अद्भुत हैं ताले, नारे और लोग, मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां, कांग्रेस पर बरसे

Sun, 25 Sep 2022 06:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 25 Sep 2022 06:42 PM IST
सार

दिनेश शर्मा ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर देश के प्रधानमंत्री कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया करते थे। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से गोलियां बरसाई जाती थीं। अब ऐसा नहीं है अब ईंट का जवाब पत्खर से दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
activist meeting program in Aligarh Dinesh Sharma said that the locks and people of Aligarh are wonderful
कार्यकर्ता समारोह में दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को पंडित दीनदयाल जयंती समारोह के अवसर पर अलीगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अलीगढ़ के ताले, नारे व लोग अद्भुत हैं। यहां के लोग चुनाव में अपना मत किसी के पक्ष में देते हैं तो विरोधियों के मुंह पर ताले लगा देते हैं। अलीगढ़ ने उत्तर प्रदेश को राजनीतिक दिशा दी है। उन्होंने कहा कि जनसंघ की स्थापना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का बहुत बड़ा योगदान था। उपाध्याय जी का मानना था कि भारत तरक्की कर सकता है तो इसके लिए एकात्म मानववाद को अपनाना होगा और अंतिम पायदान के व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचाना होगा। देश को उन्नतशील बनाने का मूल मंत्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने ही दिया था।

विज्ञापन


शर्मा ने आगे कहा कि वर्तमान राजनीति का परिवेश बदल गया है, लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय अपने कार्यकर्ताओं को संवाद के साथ संतुष्ट किया करते थे। उन्होंने अपने जीवन को समाज के प्रति समर्पित करने के साथ अपने कार्यों से लोगों को प्रेरणा देकर समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया था। जनसंघ की नींव रखने वालों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अहम भूमिका थी जो जनसंघ की स्थापना से भाजपा तक के सफर में भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी देश में जनधन खाते खुलवा कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतिम पायदान के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने की योजना को अमल में लाये हैं। मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले   स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर देश के प्रधानमंत्री  कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश दिया करते थे। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से गोलियां बरसती थी। देश में चहुंमुखी विकास होने के साथ रक्षा के क्षेत्र में भी बहुत बड़े बदलाव हुए हैं। अब पड़ोसी मुल्कों को भी भारत के रफेल ब्रह्मोस जैसे युद्ध विमानों को याद में रखना होगा।

विज्ञापन

मोदी सरकार ने कोरोना काल में देश के वैज्ञानिकों से वैक्सीन बनवाकर दुनिया को चकित कर दिया। राहुल गांधी कहते थे कि इस महामारी के लिए विदेश से वैक्सीन मंगावाओ, क्योंकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मलेरिया व अन्य महामारी के दौरान विदेशों से ही दवाएं आयात की जाती थी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि आप लोग भाजपा के नेतृत्व और नीयत पर शक मत करना। यह नेतृत्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के आधार पर चल रहा है और देश इसी आधार पर आगे बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed