फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Digital library will be built in Aligarh

Digital library: 2.5 करोड़ से अलीगढ़ को मिलेगी डिजिटल लाइब्रेरी, पुस्तकों को पढ़ ही नहीं सुन भी सकेंगे

Fri, 13 Jun 2025 01:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 01:09 PM IST
सार

डिजिटल लाइब्रेरी में अलीगढ़ की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों से संबंधित व्यापक साहित्य उपलब्ध होगा। इसके अलावा, संगीत, साहित्य, मनोरंजन, राजनीति और अन्य विभिन्न विषयों पर भी पाठ्य सामग्री यहां मौजूद होगी।

विज्ञापन
Digital library will be built in Aligarh
डिजिटल लाइब्रेरी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ शहर को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नगर निगम 2.5 करोड़ रुपये की लागत से एक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराएगा। यह आधुनिक लाइब्रेरी दीवानी कचहरी के सामने, अक्रूर पार्क के बराबर नगर निगम की जमीन पर बनाई जाएगी।

विज्ञापन


इस डिजिटल लाइब्रेरी में शहर की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरुषों से संबंधित व्यापक साहित्य उपलब्ध होगा। इसके अलावा, संगीत, साहित्य, मनोरंजन, राजनीति और अन्य विभिन्न विषयों पर भी पाठ्य सामग्री यहां मौजूद होगी।
विज्ञापन


वर्तमान समय के पुस्तकालयों की तरह, इस डिजिटल लाइब्रेरी में ई-बुक्स का विशाल संग्रह होगा। पाठक यहां आकर न केवल पुस्तकें पढ़ सकेंगे, बल्कि उन्हें ऑडियो प्रारूप में सुनने का भी आनंद ले पाएंगे। बताया जा रहा है कि यहां दुनिया की प्रसिद्ध पुस्तकों की ई-बुक प्रतियां भी रखी जाएंगी। छात्रों के लिए विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री भी यहां उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें अपनी तैयारियों में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल लाइब्रेरी बदलते वक्त का तकाजा है। यह सार्वजनिक डिजिटल लाइब्रेरी होगी। समय के साथ इसका विस्तार किया जाएगा। यहां पर साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित होंगी। - प्रशांत सिंघल, मेयर


डिजिटल लाइब्रेरी के भवन, इसके ढांचे आदि को जल्द ही फाइनल कर लिया जाएगा। इसका निर्माण बहुत जल्द और तेज गति से किया जाएगा, क्योंकि जमीन की कोई समस्या नहीं। वह नगर निगम की है। - सुरेश चंद्र, मुख्य अभियंता, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed