फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   DIG range office-residence now near commissary-circuit house

Aligarh News: डीआईजी रेंज कार्यालय-आवास अब कमिश्ररी-सर्किट हाउस के पास, जवां रोड पर मिली साइबर थाने को जमीन

Mon, 12 Jun 2023 03:07 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 03:07 AM IST
सार

मंडल बनने के बाद कमिश्ररी व रेंज मुख्यालय क्वार्सी बाईपास पर बनना तय हुआ था। कमिश्ररी कार्यालय तो समय से बनकर तैयार हो गया। मगर रेंज कार्यालय व डीआईजी आवास में कमियों के चलते उसे हस्तांतरित नहीं किया गया था।

विज्ञापन
DIG range office-residence now near commissary-circuit house
क्वारसी स्थित सर्किट हाउस के पास उपमहानिरीक्षक कार्यालय व आवास का लोकार्पण करते एडीजी राजीव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडल बनने के बाद से पुलिस लाइन के गेस्ट हाउस में संचालित हो रहा डीआईजी रेंज कार्यालय व आवास अब कमिश्ररी-सर्किट हाउस के पास पहुंच गया है। रविवार को नए भवन का शुभारंभ एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। इस दौरान डीआईजी सुरेश राव ए कुलकर्णी को सभी अधिकारियों ने नए भवन में बैठकर कामकाज की बधाई दी। पुराने भवन में जहां कार्यालय संचालित था। उसे वापस पुलिस गेस्ट हाउस के स्वरूप में बदला जाएगा।

विज्ञापन


मंडल बनने के बाद कमिश्ररी व रेंज मुख्यालय क्वार्सी बाईपास पर बनना तय हुआ था। कमिश्ररी कार्यालय तो समय से बनकर तैयार हो गया। मगर रेंज कार्यालय व डीआईजी आवास में कमियों के चलते उसे हस्तांतरित नहीं किया गया था। तत्कालीन डीआईजी डा.प्रीतिंदर सिंह ने उसमें कमियां गिनाते हुए फिर से व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए थे। डीआईजी सुरेश राव ए कुलकर्णी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद इस दिशा में प्रयास कर जल्द से जल्द उसे तैयार कराया और रविवार को इसका एडीजी राजीव कृष्ण से शुभारंभ कराया। 
विज्ञापन


इस दौरान आगरा से आए एडीजी का पहले स्वागत किया गया। बाद में रेंज कार्यालय, स्टाफ कार्यालय, आवास आदि के शिलालेखों का एडीजी ने पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया और पौधरोपण भी किया। इस मौके पर डीआईजी सुरेश राव ए कुलकर्णी के अलावा डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसपी हाथरस देवेश पांडेय, एसएसपी एटा उदय प्रताप, एएमयू रजिस्ट्रार मो.इमरान, एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, एसपी देहात पलाश बंसल, एसपी यातयात मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ तृतीय अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लव जिहाद जैसे मामलों में नहीं होगी कोई कोताही बर्दाश्त : एडीजी

 अलीगढ़ रेंज कार्यालय के शुभारंभ पर आए एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने मीडिया से कहा कि लव जिहाद जैसे मामलों में किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जा रही है। चूंकि यह कानून व्यवस्था से जुड़ा मसला बन जा रहा है। इसलिए किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हर पहलू पर पुलिस बारीकी से नजर रखे हुए है। चूंकि सरकार अपराध व कानून व्यवस्था के मामले में जीरो टॉलरेंस नीति अपनाए हुए है। इसलिए चाहे मसला लव जिहाद के बढ़ते मामलों का हो या फिर उसे लेकर होने वाली प्रतिक्रिया का। शासन की स्पष्ट मंशा है कि महिला अपराध के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 

कचहरी की सुरक्षा से जुड़े सवाल पर कहा कि इस विषय में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं। खुद डीजी स्तर से मीटिंग में कहा गया है। अलीगढ़ सहित सभी दीवानी कचहरी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कराए गए हैं। इस विषय में एसएसपी स्तर से भी टीमों को लगाया गया है। साइबर थाना के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा कि शासन स्तर से अब सभी जिलों में साइबर थाने खोलने का प्रस्ताव दिया है। चूंकि अलीगढ़ रेंज मुख्यालय पर पहले से है, इसलिए अब रेंज के अन्य जिलों में यह थाने खोले जाएंगे। अंत में उन्होंने नए रेंज भवन और जिला पुलिस के अन्य भवनों को लेकर कहा कि जिस तरह से काम चल रहा है। इससे अच्छा वातावरण भी बनेगा।

जवां रोड पर मिली साइबर थाने को जमीन
रेंज स्तरीय साइबर थाने को अपने भवन व अपनी जमीन पर संचालन को लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इसके लिए जवां रोड पर जमीन मिल गई है। यह जमीन आवंटित कर दी गई है। बहुत जल्द बजट जारी होते ही साइबर थाने का निर्माण शुरू कराया जाएगा।

एएमयू रजिस्ट्रार से जाने कैंपस के हालात
अलीगढ़। एडीजी जोन ने नए रेंज कार्यालय में अधिकारियों संग चर्चा के दौरान एएमयू रजिस्ट्रार से भी एएमयू के मौजूदा हालात पर चर्चा की। पूछा कि कैसे कैंपस में इन दिनों गतिविधियों संचालित हो रही हैं। इस पर उन्होंने एसपी सिटी के रहने के दौरान अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह से उस समय काम चलाया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed