फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   difficult to trace 119 cyber criminals in the country

Cyber Crime: देश के 119 अपराधियों की तलाश मुश्किल, पुलिस के छूटे पसीन

Thu, 27 Mar 2025 06:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 06:21 PM IST
सार

अलीगढ़ की साइबर पुलिस के लिए 119 अपराधी सिरदर्द बने हुए हैं। इन अपराधियों को आज तक या तो पहचाना नहीं जा पा रहा। या तलाश पूरी नहीं हो पा रही।

विज्ञापन
difficult to trace 119 cyber criminals in the country
साइबर क्राइम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अलीगढ़ जिले के साइबर थाने में दर्ज 115 मुकदमों से जुड़े 119 अपराधी ऐसे हैं, जो साइबर पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। ये अपराधी देश के अलग अलग 17 राज्यों के रहने वाले हैं। उन्हें आज तक या तो पहचाना नहीं जा पा रहा। या तलाश पूरी नहीं हो पा रही। मगर साइबर पुलिस के अपने प्रयास जारी हैं। बता दें कि इन 115 मुकदमों में अब तक 20 करोड़ की साइबर ठगी हुई है।

विज्ञापन


साइबर थाना पुलिस द्वारा अब तक की गई कार्रवाई पर ध्यान दें तो पांच वर्ष पहले अपने जिले में खुले साइबर थाने में अब तक कुल 155 मुकदमे 20 करोड़ की ठगी के दर्ज हुए। जिनमें से एक करोड़ रुपये साइबर टीम अब तक पीड़ितों को वापस करा चुकी है, जबकि एक करोड़ रुपये होल्ड हैं व वापसी के लिए अदालत में प्रक्रिया जारी हैं। इस अपराध को करने के लिए अगर अपराधियों पर ध्यान दें तो अब तक कुल 412 अपराधी दूसरे राज्यों के अलीगढ़ के दर्ज मुकदमों में प्रकाश में आए। जिनमें 268 में कार्रवाई हुई। इनमें से 56 ऐसे हैं जो पेशेवर अपराधी हैं। 
विज्ञापन


वे साइबर क्राइम में अलग अलग ट्रेंड में कई तरह के अपराध में व कई राज्यों में दर्ज अपराधों में आरोपी हैं। बाकी ऐसे हैं, जिनके या तो खाते प्रयोग किए गए या उन्हें बरगलाकर काम में लगाया गया। वहीं 25 के नाम पहचान पुलिस को मिल गई हैं। जिन पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। मगर 119 में से अधिकांश ऐसे हैं, जिनकी न तो पहचान हो पा रही। न उनके विषय में जानकारी मिल पा रही। उनकी तलाश में पुलिस एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराधियों के खिलाफ हमारी टीमें लगातार काम कर रही हैं। कुछ अपराधी ऐसे हैं, जिनके नाम पते खोजने में समय लगता हैं। मगर टीमें हर संभव कोशिश करती हैं।-संजीव सुमन, एसएसपी

जो पहचाने, उनके जिले को भेजी सूचना

अब तक दूसरे राज्यों के जितने भी अपराधी उजागर हुए, उनमें जितनों की पहचान हो सकी है। उनके विषय में संबंधित जिलों व थानों को सूचना भेजी गई है। उसमें ये बताया गया कि ये किस अपराध में शामिल हैं। उन पर अलीगढ़ में किस तरह की कार्रवाई की गई।

ये भी खास बातें

  • 268 अपराधियों पर अब तक कार्रवाई
  • 25 अपराधियों पर कार्रवाई की तैयारी
  • 119 में से अधिकांश की पहचान नहीं
  • 17 अलग अलग राज्यों के ये अपराधी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed