{"_id":"63a4742558583807c245d467","slug":"differences-on-winter-vacation-in-rmpu-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आरएमपीयू में शीतकालीन अवकाश पर रार, 26 से 31 दिसंबर तक घोषित हो चुका अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आरएमपीयू में शीतकालीन अवकाश पर रार, 26 से 31 दिसंबर तक घोषित हो चुका अवकाश
Thu, 22 Dec 2022 08:44 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 22 Dec 2022 08:44 PM IST
सार
शीतकालीन अवकाश को लेकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के डिग्री कॉलेजों के शिक्षक गुटों में मतभेद है। विवि द्वारा घोषित शीतकालीन अवकाश 26 से 31 दिसंबर पर रार होने लगी है।
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ में शीतकालीन अवकाश को लेकर रार छिड़ गई है। शिक्षकों का एक गुट जहां 11 से 21 जनवरी तक पूर्ण अवकाश की मांग कर रहा है, जबकि दूसरे गुट ने 10 जनवरी तक अवकाश करने की मांग है। हालांकि, विवि ने 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश करने की घोषणा की है। इस दौरान परीक्षाएं होती रहेंगी, जबकि शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी एफिलिएटिड कॉलज टीचर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि विवि ने जो शीतकालीन अवकाश का फैसला लिया है, वह ठीक है। मगर अच्छा होता, जब पूर्ण अवकाश होता। कहने के लिए अवकाश है, लेकिन इस अवकाश में शिक्षकों को काम भी करना होगा, क्योंकि परीक्षाएं चल रही हैं। 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अवकाश के बजाय 11 से 21 जनवरी तक पूर्ण अवकाश किया जाए। इससे अवकाश को लेकर शिक्षक संतुष्ट होंगे।
विज्ञापन
उधर, दूसरे गुट के शिक्षकों ने शीतकालीन अवकाश को 10 जनवरी तक बढ़ाने को लेकर कुलपति प्रो. चंद्रशेखर को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने 24 दिन की शेष बची हुई ग्रीष्मकालीन अवकाश को शीतकालीन अवकाश के साथ समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर डॉ. विशाल यादव, डॉ. ओमेंद्र सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. रुचिन वर्मा, डॉ. सत्यम शर्मा, डॉ. जितेंद्र, डॉ. ललित, डॉ. चितरंजन, डॉ. नंदराम, डॉ. पवन कुमार, डॉ. राजमणि सरोज, डॉ. चंदेल आदि मौजूद रहे।