फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   differences on winter vacation in rmpu Aligarh

Aligarh News: आरएमपीयू में शीतकालीन अवकाश पर रार, 26 से 31 दिसंबर तक घोषित हो चुका अवकाश

Thu, 22 Dec 2022 08:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 22 Dec 2022 08:44 PM IST
सार

शीतकालीन अवकाश को लेकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के डिग्री कॉलेजों के शिक्षक गुटों में मतभेद है। विवि द्वारा घोषित शीतकालीन अवकाश 26 से 31 दिसंबर पर रार होने लगी है।  

विज्ञापन
differences on winter vacation in rmpu Aligarh
ठंड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) अलीगढ़ में शीतकालीन अवकाश को लेकर रार छिड़ गई है। शिक्षकों का एक गुट जहां 11 से 21 जनवरी तक पूर्ण अवकाश की मांग कर रहा है, जबकि दूसरे गुट ने 10 जनवरी तक अवकाश करने की मांग है। हालांकि, विवि ने 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश करने की घोषणा की है। इस दौरान परीक्षाएं होती रहेंगी, जबकि शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।   

विज्ञापन


राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी एफिलिएटिड कॉलज टीचर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि विवि ने जो शीतकालीन अवकाश का फैसला लिया है, वह ठीक है। मगर अच्छा होता, जब पूर्ण अवकाश होता। कहने के लिए अवकाश है, लेकिन इस अवकाश में शिक्षकों को काम भी करना होगा, क्योंकि परीक्षाएं चल रही हैं। 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अवकाश के बजाय 11 से 21 जनवरी तक पूर्ण अवकाश किया जाए। इससे अवकाश को लेकर शिक्षक संतुष्ट होंगे।
विज्ञापन


 उधर, दूसरे गुट के शिक्षकों ने शीतकालीन अवकाश को 10 जनवरी तक बढ़ाने को लेकर कुलपति प्रो. चंद्रशेखर को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने 24 दिन की शेष बची हुई ग्रीष्मकालीन अवकाश को शीतकालीन अवकाश के साथ समायोजित करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. विशाल यादव, डॉ. ओमेंद्र सिंह, डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. रुचिन वर्मा, डॉ. सत्यम शर्मा, डॉ. जितेंद्र, डॉ. ललित, डॉ. चितरंजन, डॉ. नंदराम, डॉ. पवन कुमार, डॉ. राजमणि सरोज, डॉ. चंदेल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed